

नई दिल्ली:
सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बटवारा 1947 के लिए चर्चा में हैं, जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. हालांकि फैंस के बीच उनकी पिछली फिल्म बॉर्डर 2 की चर्चा है, जिसके गाने ‘जाते हुए लम्हों’, संदेसे आते हैं और मिट्टी के बेटे आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं. वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह गाने देश के जवानों की कुर्बानी को याद करने पर मजबूर कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बॉर्डर 2 के मिट्टी के बेटे गाना फिल्म में अधूरा दिखाया गया था. वहीं उसकी कुछ और लाइनें हैं, जिसका खुलासा हाल ही में मनोज मुंतशिर ने किया.
मिट्टी के बेटे को सोनू निगम ने दी आवाज
‘बॉर्डर-2’ के गाने ‘मिट्टी के बेटे’ में अपनी ही मौत पर हंसने वाले और सिर पर कफन बांधने वाले सैनिकों की बहादुरी का जिक्र किया गया है. गाने का ऑडियो और वीडियो फैंस को इमोशनल कर देता है. वहीं सोनू निगम की आवाज और मिथुन के म्यूजिक ने इस गाने को और भी खास बना दिया था. जबकि गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे, जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स हुई. लेकिन इस गाने की कुछ लाइने और भी हैं, जिसका जिक्र मनोज मुंतशिर ने हाल ही में किया.
मनोज मंतोशिर ने बताई वो लाइने जो गाने में नहीं
हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में मनोज मुंतशिर ने मिट्टी के बेटे गाने का जिक्र करते हुए कहा, आज मैं पहली बार पब्लिकली वो अंतरा बता रहा हूं. वो लाइने, जो बॉर्डर 2 में नहीं गईं….
‘भैया तुझको ताने देगी बहना, इस खुदगर्जी पे.
भैया तुझको ताने देगी बहना, इस खुदगर्जी पे.
मेरी डोली उठी नहीं और लेट गया तू अर्थी पे.
रोते हैं राखी के धागे. तोड़ दिए क्यों तूने वादे.
मेरी जान के बदले मेरा चांद सा भाई ला देना.
हम जब राखी बंधवाएंगे. हिचकी बनके याद आएंगे.
वो मिट्टी के बेटे, जो वापस ना लौटे. ‘
आगे उन्होंने कहा- जिस आखिरी अंतरे की आपने बात की. वो कभी फिल्म में नहीं था. उसकी कोई जरुरत नहीं थी फिल्म में. गाना पूरा हो चुका था. कम्पलीट हो चुका था. लेकिन हमारे जो डायरेक्टर साहब हैं. वो कभी खुश नहीं होते, यह उनकी प्रॉब्लम है. शिकायत कर रहा हूं उनकी मैं आपसे. तारीफ नहीं कर रहा हूं. तो डायरेक्टर साहब सारा गाना खत्म होने के बाद सबको गाना बहुत पसंद आया. सनी पाजी से लेकर दिलजीत तक, वरुण तक सब मिट्टी के बेटे के दीवाने हैं.
बॉर्डर 2 के बारे में
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में सनी देओल के अपोजिट मोना सिंह, दिलजीत के साथ सोनम बाजवा, अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह, और वरुण धवन के साथ मेधा राणा को कास्ट किया गया था. वहीं फिल्म में कुछ पुराने गानों को दोबारा बनाया गया, जिसमें ए जाते हुए लम्हों से लेकर संदेसे आते हैं शामिल है.
ये भी पढ़ें- बच्चों का जिंगल है ये 47 साल पुराना गाना, अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया सदाबहार, खूब सुनते हैं प्रीति जिंटा के बच्चे





