खबर

बुर्के वाली गैंग की डकैती फेल! गन तानकर घुसे थे बदमाश, पड़ोसी के शोर मचाते ही छूटे पसीने; VIDEO | pune-khed-shivapur-shrinath-jewellers-robbery-attempt-cctv



पुणे के भोर तालुका के खेड-शिवापुर स्थित ‘श्रीनाथ ज्वेलर्स’ में डकैती की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार बदमाश बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे और दुकानदार को हथियार दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश की. हालांकि, पड़ोसी दुकानदार की सतर्कता के कारण बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और मौके से भाग निकले. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 8 बजे की है. चार बदमाश बुर्का पहनकर ‘श्रीनाथ ज्वेलर्स’ में पहुंचे थे. आरोप है कि उन्होंने बुर्के में कोयता और बंदूक छिपा रखी थी. दुकान में घुसने के बाद बदमाशों ने हथियार निकालकर दुकानदार को डराया-धमकाया और लूटपाट करने की कोशिश की.

इसी दौरान पड़ोस के एक दुकानदार को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ. उसने ज्वेलरी शॉप के अंदर झांककर देखा तो वहां की स्थिति देखकर तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए. खुद को घिरता देख चारों बदमाश डकैती को अंजाम दिए बिना ही दुकान से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए.

इस तरह पड़ोसी दुकानदार की सूझबूझ और सतर्कता से डकैती की कोशिश नाकाम हो गई. घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. मामले की जानकारी मिलने के बाद राजगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी कराची के जिस स्कूल से निकले, वहीं से मुशर्रफ भी पढ़े थे; लंबी है हस्तियों की लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button