खबर

बिहार के लिए बड़ी सौगात, छपरा से दिल्ली के लिए मिलेंगी 2 नई ट्रेनें, मढ़ौरा का इंजन विदेश में मचाएगा धूम | Chhapra to Delhi Railway Minister to flag off 2 new trains from Bihar


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को छपरा में दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा एक मेमू ट्रेन का मार्ग विस्तार शुरू किया जाएगा. वहीं मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें रेल इंजन को भी रवाना किया जाएगा.

बिहार के लोगों को मिलेंगी ये सौगात

जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी. यह ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाएगी. इससे छपरा और आसपास के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

इसके अलावा मऊ से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस 14055/14056 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा. यह ट्रेन आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज और कानपुर के रास्ते दिल्ली जाएगी. इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा.

रेल मंत्री दोहरीघाट मेमू ट्रेन का विस्तार भी करेंगे. ट्रेन नंबर  65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू का मार्ग बढ़ाकर अब वाराणसी सिटी तक किया जाएगा. इससे स्थानीय यात्रियों को वाराणसी तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी.

गिनी को भेजा जाएगा 51वां रेल इंजन 

बिहार के मढ़ौरा लोकोमोटिव प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें WDG4G इंजन को रवाना किया जाएगा. यह भारतीय रेलवे के निर्यात और ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है. ट्रेन शुरू होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. किसानों और व्यापारियों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, पटना के डीएम भी बदले गए

लेखक के बारे में

img

पल्लव मिश्रा

Correspondent

रेलवे, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य मंत्रालय की अच्छी समझ रखने वाले पल्लव मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहें है. फिलहाल वह एनडीटीवी इंडिया के न…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button