खबर

बियर पीने के बाद नहीं दिया पैसा, गुस्साए होटल मालिक स्टाफ ने ले ली भाजयुमो नेता की जान | BJYM Leader Mithilesh Yadav Murdered Over Beer Payment Dispute, Hotel Owner and Employee Arrested: Police



भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता मिथलेश यादव की हत्या बियर पीने के बाद पैसा नहीं देने के विवाद में हुई थी. इस हत्याकांड को लाइन होटल के संचालक और उसके कर्मी ने अंजाम दिया था. हत्या के बाद इसे दुर्घटना का स्वरूप देने का भी प्रयास किया गया. हालांकि एसपी डॉ बिमल कुमार की टीम के सामने हत्यारों की यह प्लानिंग नहीं चली और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए. एसपी की टीम ने इस मामले में बगोदर थाना इलाके के घाघरा में संचालित रिंकू होटल के मालिक महेश रजक और यहां के कर्मी गोपालडीह निवासी सीमा ठाकुर को गिरफ्तार करते हुए घटना ने प्रयुक्त टांगी एवं सब्बल के साथ साथ एक बाइक और मोबाइल बरामद किया है. पूरे मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल ने दी.

एक बोतल बियर बनी हत्या की वजह 

एसपी ने बताया कि 14 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि राजनीतिक दल से संबध रखनेवाले मिथलेश यादव ऊर्फ छोटी यादव की हत्या कर दी गई है. सूचना पर शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई की गई. इस मामले को लेकर सरिया – बगोदर के एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम में स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन के अलावा अन्य पदाधिकारी को शामिल किया गया. यहां छानबीन के दौरान महेश और सीमा पर संदेह हुआ. 

दोनों को हिरासत में थाना लाया गया और पूछताछ की गई. पूछताछ में यह साफ हो गया कि दोनों में ही मिथलेश की हत्या की है. पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार किया. बताया कि 13-14 अगस्त की रात मिथलेश शराब के नशे में होटल आया था. यहां बियर की मांग की गई. एक बियर उसे दिया गया, यहीं पर दूसरे बियर बोतल की मांग करने पर उससे पैसा मांगा गया. मिथलेश ने होटल का क्यूआर कोड लिया और अपने मित्र को भेजा लेकिन होटल के खाते में पैसा नहीं आया. ऐसे में होटल मालिक और स्टाफ ने बियर देने से मना कर दिया.

बाइक से गिरते ही कर दिया वार

बियर की बोतल नहीं मिलने की वजह से मिथलेश को गुस्सा आ गया और फिर होटल मालिक-स्टाफ से उलझन भी हो गई. इसी उलझन में मिथलेश होटल से निकला और बाइक स्टार्ट कर आगे जाने लगा. वहीं होटल मालिक-स्टाफ दूसरी बाइक से पीछा करने लगा. आगे मिथलेश सर्विस रोड में कपसा मंदिर के पास नशे के कारण असंतुलित होकर गिर गया उसी समय दोनो अभियुक्त द्वारा मिथलेश के ऊपर टांगी एवं सब्बल से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई. जबकि पूरी घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए उसके मोटरसाइकिल पर प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही सा मृतक मिथलेश के शव को सर्विस रोड पर ही चित अवस्था में लेटा कर उसके मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर शव के पास ही गिरा कर होटल मालिक महेश रजक एवं स्टाफ सीमा ठाकुर अपने होटल आ गए. घटना में प्रयुक्त टांगी एवं सब्बल को अपने होटल के नीचे वाले कमरे में साफ कर छुपा दिया.

अभियुक्त ने कहा हो गए थे परेशान 

यहां पुलिस के पूछताछ में दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने कहा कि मिथलेश यादव के साथ पूर्व में भी मुफ्त का बियर पीने के कारण हुए विवाद को लेकर वह द्वेष की भावना रखता था, लेकिन राजनितिक पार्टी से सम्बन्ध होने के कारण वह पहले किसी तरह का विरोध नहीं कर पा रहा था. 13-14 की रात हुई घटना के बाद वह परेशान हो गया और इतना गुस्सा आया की जान ही ले ली.

यह भी पढ़ें: कटिहार में रिवर फ्रंट बनाने में खर्च किए 9 करोड़ , अब बाढ़ से बचाने के लिए लाखों रुपये बहा रही बिहार सरकार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button