खबर

बर्फ के पानी में चेहरा कब डुबोना चाहिए? बर्फ के पानी में चेहरा डालने से क्या होता है | When should you dip your face in ice water baraf ke pani mein chehra dalne se kya hota hai



हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग दिखे. इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि हेल्दी स्किन के लिए त्वचा का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है. अगर, आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन अच्छी और हेल्दी बनी रहे तो इसके लिए बर्फ का पानी भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. बर्फ के पानी में चेहरा डुबाना अच्छा माना जाता है. इसे अक्सर लोग स्किन पर इंस्टेंट ग्लो लाने, चेहरे की पफीनेस कम करने और स्किन पोर्स को टाइट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. चलिए आपको बताते हैं बर्फ के पानी में चेहरा कब डुबोना चाहिए? बर्फ के पानी में चेहरा डालने से क्या होता है?

बर्फ के पानी में चेहरा डालने से क्या होता है?

बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट इप्शिता जौहरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो उन्होंने बताया कि बर्फ वाला पानी चेहरे को ताजगी देने में मदद करता है, इससे चेहरे की पफीनेस को तुरंत कम करने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा स्किन फ्रेश भी नजर आती है. बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरा ज्यादा दमकता है.

बर्फ के पानी में चेहरा कब डुबोना चाहिए?

बर्फ के पानी में चेहरा मुख्य रूप से सुबह के समय डुबोना सबसे फायदेमंद माना जाता है. चेहरे को लंबे समय तक बर्फ के पानी में नहीं डुबाना चाहिए. इससे स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे ड्राईनेस, स्किन इरिटेशन या स्किन पर रेड पैच हो सकते हैं. अगर चेहरे पर पिंपल, लाल दाने या रैशेज हैं, तो बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने से बचना चाहिए.

बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने के फायदे

सूजन और पफीनेस कम होना- सुबह उठने के बाद आंखों के आसपास की सूजन या चेहरे की पफीनेस कम होती है.

स्किन टाइट होना- रोमछिद्र कुछ समय के लिए सिकुड़ जाते हैं और स्किन टाइट महसूस होती है.

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार- पानी से चेहरा बाहर निकालने के बाद जब त्वचा सामान्य तापमान पर आती है, तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चेहरे पर चमक आती है.

मुंहासों में राहत- ठंडक की वजह से एक्ने या लालिमा से आराम मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:- अरंडी या नारियल का तेल, सर्दियों में बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button