खबर

प्लेन के टॉयलेट को बनाया सोने की तिजोरी, साउंड स्पीकर में छिपाए 24 गोल्ड बिस्किट | dubai gold smuggling gold biscuits hide in indigo flight toilet sound system Ahmedabad Customs seized


सोना तस्कर विदेश से लाए सोने को छिपाने के लिए अजब-गजब जुगाड़ लगाते हैं. कोई कपड़ों में छिपाता है तो कोई खाने-पीने और मेकअप की चीजों में. लेकिन दुबई से गुजरात आए एक शख्स ने फ्लाइट के टॉयलेट के साउंड सिस्टम में 24 सोने के बिस्किट छिपा दिए. करीब 3 किलो सोने के इन बिस्किटों की कीमत 4.26 करोड़ रुपये है. 

तस्कर ने प्लेन के साउंड स्पीकर में छिपाया सोना

कस्टम अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने एयरक्राफ्ट इंजीनियरों की मदद से फ्लाइट के केबिन की बहुत ही बारीकी से तलाशी ली. टीम जब टॉयलेट में पहुंची तो राज खुल गया. फ्लाइट में जनरल अनाउंसमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले दीवार पर लगे स्पीकर बॉक्स को खोला गया. वहां पर ऑडियो पार्ट्स के पीछे काले इलेक्ट्रिकल टेप में कसकर लपेटे गए दो भारी पाउच रखे थे.  जब उन पाउच से टेप हटाई गई तो 24 ठोस विदेशी सोने के बिस्किट देखकर अधिकारी दंग रह गए. इन बिस्किट का वजन 2.8 किलो था. 

24 दुबई गोल्ड बिस्किट जब्त

सोफिस्टिकेटेड बाथरूम ड्रॉप से पता चलता है कि शातिर स्मगलर का इरादा टॉयलेट में सोना छिपाकर रखने का था, ताकि बाद में कोई डोमेस्टिक यात्री या फिर ग्राउंड क्रू मेंबर उसे निकाल ले. लेकिन उसका यह प्लान कस्टम विभाग की मुस्तैदी की वजह से फेल हो गया. खतरे को भांपते हुए, कैरियर ने सोना वहीं छोड़ दिया. प्लेन में मौजूद किसी भी शख्स ने करोड़ों रुपये के इस सोने पर अपना दावा नहीं किया.

कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत इस सोने को आधिकारिक तौर पर लावारिस मानकर जब्त कर लिया गया. अहमदाबाद कस्टम विभाग ने फ़्लाइट के मैनिफेस्ट की पूरी जांच शुरू की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि असल में किसने प्लेन के टॉयलेट को सोने की तिजोरी बनाया. 

 कस्टम की नजरों से नहीं बच सका सोना तस्कर

 तस्करी की ये अजीब साजिश हैरान करने वाली है. इस तरह का मामला पहले शायद ही आया हो जब तस्करों ने सोना छिपाने के लिए फ्लाइट के टॉयलेट का इस्तेमाल किया. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल (SVPI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने प्लेन के टॉयलेट के साउंड सिस्टम में छिपाकर रखा गया करीब 2 किलो सोना जब्त कर लिया. सोने की जब्ती 12 जून को दुबई से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-1478 में हुई.

ये भी पढ़ें-शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button