खबर

प्लास्टिक की बोतलों के नीचे बने Triangle में 1, 2, 5 जैसे नंबर क्यों लिखे होते हैं? | plastic bottle triangle number 1 2 5 meaning know safe plastic codes for food storage



Plastic Bottle Triangle Number Meaning: क्या आपने कभी पानी की बोतल, लंच बॉक्स या ऑनलाइन मंगाए गए खाने के डिब्बे को पलट कर देखा है. अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो आपको नीचे की तरफ तीरों (Arrows) से बना एक छोटा सा तिकोना (Triangle) निशान दिखेगा. इस त्रिकोण के बीच में 1 से लेकर 7 तक का कोई नंबर लिखा होता है. ज्यादातर लोग इसे कोई साधारण सी डिजाइन या कंपनी का कोड मानकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा नंबर आपकी और आपके परिवार की सेहत के बारें में बहुत कुछ बताता है. आइए जानते हैं कि प्लास्टिक के बर्तनों पर लिखे इन नंबर्स का क्या मतलब होता है और खाने-पीने के लिए कौन-सा नंबर सेफ है और कौन सा खतरनाक.

ये नंबर आखिर बताते क्या हैं

प्लास्टिक बोतलों पर लिखे 1, 2, 5 जैसे नंबर कोई रैंडम नंबर नहीं होते हैं. ये बताते हैं कि वह डिब्बा या बोतल किस तरह के प्लास्टिक से बनी है. क्या उस प्लास्टिक को रीसायकल किया जा सकता है या नहीं. क्या उसमें खाना रखना या गर्म करना आपकी सेहत के लिए सुरक्षित है.

खाने-पीने के लिए कौन सा प्लास्टिक सेफ है

healthline.com के अनुसार, सभी प्लास्टिक एक जैसे नहीं होते हैं. कुछ में खाना रखना बिल्कुल सेफ है, तो कुछ जहर के समान होता है. जिन पर 1, 2, 4 या 5 लिखा हो, वे सेफ प्लास्टिक होते हैं और जिन पर 3, 6 या 7 लिखा हो, वे खतरनाक प्लास्टिक होते हैं. इन्हें खाने-पीने की चीजों से बिल्कुल दूर रखना चाहिए.

प्लास्टिक बोतलों पर लिखें 1 से 7 नंबर का क्या मतलब होता है

नंबर 1 (PET)

अगर ट्राईएंगल (Triangle) में 1 लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह PET (Polyethylene Terephthalate) प्लास्टिक से बनी है. इसे आमतौर पर पानी, जूस और सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसी बोतलों को बार-बार इस्तेमाल करने से बचना बेहतर माना जाता है. इन्हें एक बार इस्तेमाल के बाद रीसायकल करना ज्यादा सही रहता है.

नंबर 2 (HDPE)

Triangle में 2 होने का मतलब है कि वह HDPE प्लास्टिक है. इसका इस्तेमाल अक्सर दूध की बोतल, शैंपू की बोतल, डिटर्जेंट का डिब्बा और कुछ जूस कंटेनर में होता है. यह प्लास्टिक आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है और रीसायकल भी किया जा सकता है.

नंबर 3 (PVC)

3 नंबर वाले प्लास्टिक को PVC कहा जाता है. इसका इस्तेमाल कई बार पाइप, फ्लोरिंग, प्लास्टिक रैप और कुछ फूड कंटेनरों में होता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि खाने-पीने की चीजों के लिए ऐसे प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें.

नंबर 4 (LDPE)

नंबर 4 का मतलब कि वह LDPE प्लास्टिक है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर शॉपिंग बैग, ब्रेड पैकिंग और फूड रैपर जैसी चीजों में किया जाता है. यह कुछ मामलों में सुरक्षित माना जाता है, लेकिन हर जगह इसे रीसायकल नहीं किया जाता है.

नंबर 5 (PP)

नंबर 5 होने का मतलब है कि वह PP (Polypropylene) प्लास्टिक है. इसका इस्तेमाल अक्सर दही के डिब्बे, दवा की बोतल, लंच बॉक्स और बोतल के ढक्कन में होता है. खाने-पीने की चीजों के लिए यह सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक माना जाता है.

नंबर 6 (PS)

6 नंबर वाला प्लास्टिक PS (Polystyrene) होता है. इसका इस्तेमाल डिस्पोजेबल प्लेट, चम्मच, फूड बॉक्स, अंडे की ट्रे और थर्मोकोल जैसी चीजों में होता है. ऐसे प्लास्टिक में गर्म खाना रखने या बार-बार इस्तेमाल करने से बचना बेहतर माना जाता है.

नंबर 7 (Other)

7 नंबर का मतलब है कि वह कई तरह के प्लास्टिक का मिश्रण हो सकता है. कुछ ऐसे प्लास्टिक में BPA (Bisphenol A) जैसे केमिकल भी हो सकते हैं, जिनको लेकर समय-समय पर सेहत से जुड़ी चिंताएं जताई गई हैं. अगर संभव हो तो खाने-पीने की चीजों के लिए इस तरह के प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – स्टील वाली पानी की हर बोतल के नीचे 303 क्यों लिखा होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये बात




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button