खबर

प्रियंका गांधी ने कहा ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’, जानिए IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी की पूरी प्रोफाइल | priyanka-gandhi-who-is-iit-madras-director-v-kamakoti-education-career-and-achievements



Who is V Kamakoti : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा प्रोफेसर वी. कामकोटी पर गौमूत्र विशेषज्ञ वाली टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को लेकर बहस छिड़ी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर प्रो. वी. कामकोटी कौन हैं और उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और अचीवमेंट क्या है.

IIT से हैं PHD

प्रो. वी. कामकोटी देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान IIT मद्रास के निदेशक हैं. उन्होंने IIT मद्रास से ही कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एमएस और पीएचडी की डिग्री हासिल की है. कामकेटी ने साल 2001 में IIT मद्रास में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और  फिर जनवरी 2022 में संस्थान के निदेशक बने.

कंप्यूटर साइंस और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

प्रो. कामकोटी कंप्यूटर आर्किटेक्चर, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और VLSI डिजाइन जैसे फिल्ड में एक्सपर्ट हैं. वह IIT मद्रास में माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम और इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम का नेतृत्व भी कर चुके हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा बोर्ड में सलाहकार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board) के सदस्य भी हैं. इसके अलावा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गठित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टास्क फोर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

शोध में बड़ा योगदान

प्रो. कामकोटी के नाम अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स और कॉन्फ्रेंस में 150 से अधिक रिसर्च पेपर पब्लिश हैं. उन्होंने कई पीएचडी और रिसर्च स्कॉलर्स को गाइड भी किया है.

इसके अलावा उन्होंने उद्योग और सरकारी अनुसंधान संस्थानों के करीब 50 परियोजनाओं का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है. वह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तकनीकी समितियों से भी जुड़े रहे हैं.

कई अवार्ड से सम्मानित

शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो. वी. कामकोटी को कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. इनमें DRDO Academic Excellence Award, Indian Electronics and Semiconductor Association Techno Visionary Award, Abdul Kalam Technology Innovation National Fellowship, ACCS Life-time Achievement Award, IBM Faculty Award और VASVIK Industrial Research Award शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- भगवा रंग और नाम बदलने की राजनीति बंद करे सरकार’, NSUI ने दी बिहारव्यापी आंदोलन की चेतावनी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button