खबर

पोल गिरा, करंट की अफवाह… लखीसराय मंदिर के पास मची भगदड़ में 7 की मौत, सावन के सोमवार पर उमड़ी थी भीड़ | bihar Stampede at Ashok Dham temple in Lakhisarai on sawan somwar and nag panchami


बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार के दिन बड़ी घटना हो गई. यहां के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सुबह के वक्त भीड़ मच गई. सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी. ऐसे में अचानक से  भगदड़ हो गई. घटना में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. लखीसराय के जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह के वक्त मंदिर में अचानक से अप्रत्याशित भीड़ बढ़ जाने की वजह से यह हादसा हुआ है. एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में बैरिकेडिंग टूट गई जिससे अफरा-तफरी मची और भगदड़ हो गई. 

मंदिर में सुबह 6 बजे से ही लगी थी लाइनें 

लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ बढ़ रही थी. मैं खुद 3 बजे के बाद से ही यहां था. दो ट्रेनें एक साथ स्टेशन पर आई थी. ऐसे में मंदिर पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ. सुबह 6 बजकर 30 मिनट के बाद भीड़ तेजी से बढ़ती जा रही थी. बैरिकेंडिग टूटने के बाद भगदड़ मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया और बाहर तैनात एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल रवाना किया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

सावन का तीसरा सोमवार 

दरअसल, सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह-सुबह बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे. जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. लखीसराय के जिलाधिकारी का कहना है कि मंदिर प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं की गई थी. लेकिन भीड़ तेजी से बढ़ती जा रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. जिसके बाद मंदिर में राहत और बचाव कार्य चलाया गया. तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई और लोगों को मंदिर से बाहर निकाला गया. 

इसके अलावा ANI के मुताबिक SDPO शिवम कुमार ने बताया कि लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ के बाद सात लोगों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि वहां बिजली का एक खंभा गिर गया और लोग बिजली की चपेट में आ गए. इसी वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

मंत्री विजय सिन्हा लखीसराय रवाना

बिहार सरकार में मंत्री विजय सिन्हा घटना के बाद अशोक धाम मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं. जबकि सीनियर अधिकारियों को भी तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

लखीसराय जिले का प्रसिद्ध मंदिर

अशोक धाम मंदिर बिहार के लखीसराय जिले का प्रसिद्ध मंदिर है. जो जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बताया जाता है कि यहां एक लड़के ने शिवलिंग का पता लगाया था, जिसका नाम अशोक था, जिसके चलते इस मंदिर का नाम अशोकधाम मंदिर हो गया. मंदिर में भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और नंदी महाराज विराजमान हैं. मंदिर में माता दुर्गा का भी मंदिर है. सावन महीने में यहां हर साल भक्तों की भारी भीड़ जुटती हैं. 

ये भी पढ़ेंः पोल टूटा और करंट की अफवाह से मच गई भगदड़…लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की वजह आई सामने







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button