
Bollywood Vs South Cinema: एक दौर था जब बॉलीवुड फिल्मों की तूती बोलती थी. दौर बदला हिन्दी फिल्में कंटेट, ट्रीटमेंट और क्रिएटिविटी के मामले में साउथ की क्षेत्रिय फिल्मों के सामने फिसड्डी साबित होने लगी. साल 2025 के अंत में रिलीज हुई निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाईजी की फिल्मों ने हिंदी सिनेमा की वापसी कराई, बावजूद इसके तेलगु फिल्मों ने इस दौरान भी पैन इंडिया में अपना दबदबा बरकरार रखा है.
पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस हिस्सेदारी 20% के साथ नंबर वन है टॉलीवुड
गौरतलब है टॉलीवुड सिनेमा की लार्जर देन लाइफ सफलता के पीछे उसकी फिल्मों का मास-मसाला एंटरटेनमेंट है. यही कारण है कि पैन इंडिया हिस्सेदारी में उसका नंबर वन है, जिसकी पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस में हिस्सेदारी 20 फीसदी है, जबकि बॉलीवुड फिल्मों की पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस हिस्सेदारी 38 से 40 फीसदी के बीच है. इसमें निर्देशक आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर-पार्ट-1 और धुरंधर पार्ट-2 का बड़ा योगदान है.

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर पार्ट-1 और पार्ट-2 तोड़ कमाई के सारे रिकॉर्ड
रिपोर्ट कहती है कि निर्देशक आदित्य धर की मेगा-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के पार्ट-1 ने 1,400 करोड़ और पार्ट-2 ने ₹1,850 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक कलेक्शन कर बॉलीवुड के स्टारडम का लोहा एक बार फिर मनवाया है. इसमें सनी देओल अभिनीत ‘बॉर्डर 2’ और अक्षय कुमार स्टारर हालिया फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भी बड़ी भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें-7 हीरो के सामने विलेन बनेंगे ये 7 दमदार एक्टर,एक फिल्म में तमिलनाडु के CM की मुश्किलें बढ़ाएंगे बॉबी देओल
ये भी पढ़ें-राजामौली की मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ का मेक्सिको में दिखेगा ग्लोबल जलवा, इस दिन होगा ग्रैंड इवेंट
लगभग 15 से 16 फीसदी पैन इंडिया हिस्सेदारी के साथ स्थिर है तमिल सिनेमा
क्षेत्रिय फिल्मों में कॉलीवुड यानी तमिल सिनेमा पैन-इंडिया मार्केट टॉलीवुड की तुलना में थोड़ा धीमा है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 15 से 16 फीसदी पर स्थिर है. तमिल सिनेमा की सफलता का पूरा श्रेय सुपर स्टार रजनीकांत (‘कूली’), थलपति विजय की (‘गोट’) और सूर्या (‘करुप्पु’) का दिया जा सकता है. तीनों फिल्मों ने करीब 304 करोड़ कमाई की. तमिल सिनेमा के धीमी रफ्तार के पीछे की उसकी सिनेमा स्थानीय राजनीति का प्रभाव माना जाता है.

9 से 10 फीसदी पहुंच गई मॉलिवुड की पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस हिस्सेदारी
तमिल सिनेमा की तुलना में मलयालम सिनेमा (मॉलिवुड) की पैन इंडिया कमाई ‘सरप्राइज करती है, जिसकी हिस्सेदारी चौंकाती है. मॉलिवुड की पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस हिस्सेदारी 9 से 10 फीसदी पहुंच गई है. इसमें बड़ा योगदान साल 2018 में रिलीज हुई ‘मंजुम्मेल बॉयज’ और हालिया रिलीज ‘दृश्यम 3’ का है, जिसने बेहतरीन ‘कंटेंट और स्क्रीनप्ले’ के दम पर पूरे देश से पैसा कमाया. मलयाली फिल्मों का डब भी खूब पसंद किया जाता है.
ये भी पढ़ें-लैपटॉप से लाइट्स कैमरा एक्शन तक, आईटी जॉब छोड़ एक्टिंग में चमके ये 10 सितारे, आज बन चुके हैं बड़े स्टार
लार्जर-देन-लाइफ और ओरिजिनल कंटेंट से साउथ फिल्मों को मिले पैन इंडिया दर्शक
साउथ के सुपर स्टार निर्देशकों में शुमार एस.एस. राजामौली, सुकुमार, प्रशांत नील ने हिंदी भाषी दर्शकों को खूब प्रभावित किया. एस एस राजामौली कि ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी, ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी और ‘पुष्पा’ फ्रेचाइजी की ओरिजनल कहानी, भव्य और लार्जर-देन-लाइफ सिनेमा को उभारने में बड़ी भूमिका निभाई. जबकि इस दौरान बॉलीवुड का एक बड़ा हिस्सा रीमेक और घिसी-पिटी मसाला फिल्मों तक सिमटा रहा है, जिसके चलते हिंदी भाषी दर्शक साउथ फिल्मों की ओर मुड़ गए.
ये भी पढ़ें-कभी अपने ही बालों से थी नफरत, आज वही बनी इस टॉप एक्ट्रेस की पहचान, करोड़ों लेती हैं फीस
लेखक के बारे में
शिव ओम गुप्ता
मुख्य कॉपी संपादक




