खबर

पीएम मोदी बोले- बेड पर जाते ही 8 सेकेंड में आ जाती है नींद, सांसदों को नसीहत, फोन पर न करें अभद्रता | pm narendra modi meets rajya sabha nda mp know what he says in meeting



नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा के एनडीए के नए सांसदों से मुलाकात की. नाश्ते पर हुई इस मुलाकात में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल थे. आम आदमी पार्टी, बीजेडी और टीएमसी दलों से शामिल होकर अब बीजेपी के टिकट पर चुने गए सांसदों के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की है. पीएम ने सांसदों से अपील की कि वो सदन में ज्यादा से ज्यादा समय दें. पीएम मोदी ने सभी सांसदों से मिलजुल कर काम करने को कहा है.

दूसरे सांसदों को ध्यान से सुनें 

पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों से अपील की कि वो दूसरे सांसदों के भाषणों को ध्यान से सुनें. उन्होंने कहा कि इससे काफी कुछ सीखने को मिलता है. पीएम मोदी ने कहा कि सबके साथ मिलजुल कर काम करें. उन्होंने सांसदों से सदन में 100 फीसदी उपस्थिति के लिए भी कहा. पीएम ने कहा कि सभी से सीखने की जरूरत है चाहे वह पक्ष के हों या विपक्ष के सांसद. 

बेड पर जाते ही 8 सेकेंड में आ जाती है नींद 

पीएम मोदी ने सांसदों से अपनी दिनचर्या की बात करते हुए कहा कि उन्हें बेड पर जाते ही 8 सेकेंड के भीतर नींद आ जाती है. पीएम ने कहा कि वो महज तीन घंटे सोते हैं. पीएम मोदी ने Gen Z को लेकर कहा कि पहले आप उनको सुने फिर वो आपकी सुनेंगे. 
 

लेटर पैड का दुरुपयोग न करें 

सांसदों के साथ करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों को हिदायत दी कि वो अपने लेटर पैड का दुरुपयोग नहीं होने दें. साथ ही वो फोन पर अभद्र व्यवहार ना करें और विपक्षी पार्टियों पर अपनी बात ना थोपें. इसी दौरान सांसद अशोक मित्तल ने पूछा कि पीएम इतने लोगों से मिलते हैं तो कैसे समय का ध्यान रखते हैं. इसपर पीएम मोदी ने कहा कि वो वर्तमान में जीते हैं. उन्होंने कहा कि मैं अभी आपके साथ हूं तो मैं किसी दूसरी चीज के बारे में नहीं सोचता हूं. 

जेटलैग से कैसे निपटते हैं पीएम?

पीएम मोदी ने कहा कि वो जिस पल में रहते हैं उसी के बारे में सोचते हैं. जेटलैग से कैसे निपटते हैं, इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही वो प्लेन में बैठते हैं, जिस देश में गए थे उसी का वक्त लगा लेते हैं. इस तरह उनको कोई दिक्कत नहीं होती है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button