खबर

पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल | Patna Student Uproar due to Train Delay at Patliputra Station Major Updates



पटना:

Patna Student Uproar: बिहार की राजधानी पटना से छात्रों के भारी बवाल की खबर सामने आई है. पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया, नारेबाजी की. इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर विधि-व्यवस्था सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी है.  

मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी है. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ सुबह से ही रेलवे स्टेशनों पर जुटी थी. पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे थे. लेकिन अभ्यर्थी जिस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, वो लगातार लेट होती जा रही थी. जिससे छात्रों का गुस्सा भड़क उठा. 

स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

दरअसल पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों ने ट्रेन की अपर्याप्त व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां झड़प हो गई. यह विरोध प्रदर्शन तब और बढ़ गया जब उम्मीदवारों ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी. 

IG समेत कई अधिकारियों के चोटिल होने की सूचना

IG समेत कई अधिकारियों को मामूली चोटें आईं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और ट्रेन में तोड़-फोड़ की खबरें आईं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और लाठीचार्ज किया. हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.

IG, SP, SDM सहित कई थानों की पुलिस मौक पर मौजूद

हंगामे की सूचना मिलते ही आईजी जितेंद्र राणा, एसपी, दानापुर एसडीएम और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पंहुची. अधिकारियों ने पहले कई घंटों तक आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. लेकिन परीक्षा छूटने के डर से भड़के छात्र मानने को तैयार नहीं थे. बाद में रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि छात्रों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर समय से भेजा जा सके.

यह भी पढ़ें – सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले पर एक्‍शन, मुंगेर से 15 लोग ग‍िरफ्तार; पटना पुलिस ले गई साथ






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button