खबर

पंजाब कांग्रेस को जोड़ने के लिए बस यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, नेतृत्व परिवर्तन से बघेल ने फिर किया इन्कार | Rahul Gandhi to undertake a bus journey to unite the Punjab Congress Baghel again rules out leadership change



पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तय कर ली है. पार्टी फिलहाल नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अपने पद पर बने रहेंगे, हालांकि पार्टी के अंदर उन्हें हटाने की मांग अभी भी जारी है. 

इसी बीच कांग्रेस का पूरा फोकस अब राहुल गांधी की प्रस्तावित बस यात्रा पर है. सितंबर के पहले हफ्ते में राहुल गांधी पंजाब का दौरा करेंगे. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बस यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस एकजुटता का संदेश देना चाहती है. पहले चरण में यह यात्रा अमृतसर से हुसैनीवाला तक निकाले जाने की संभावना है. 

इस बस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक ही बस में सफर करेंगे. 

कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल पहले ही साफ कर चुके हैं कि पंजाब कांग्रेस नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा, जरूरत के मुताबिक संगठन में विस्तार किया जा सकता है. 

यात्रा का मकसद लोगों से सीधा कनेक्ट करना और गुटबाजी की खबरों के बीच एकजुट नजर आना है.  कांग्रेस की यह रणनीति कितनी कामयाब होगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा. 

यह भी पढ़ें-

मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं… लद्दाख में चेक पोस्ट पर बवाल करने वाली वायरल लड़की




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button