
नई दिल्ली:
16 अगस्त 1997 का वो दिन जब शहंशाह ए कव्वाली कहलाने वाले दिग्गज सिंगर नुसरत फतेह अली खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिग्गज के निधन से एक दिन पहले वो फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके 9 गानों के साउंडट्रैक को खुद नुसरत फतेह अली खान ने कंपोज किया था. वहीं जावेद अख्तर ने इन गानों के बोल लिखे थे. जबकि अमर हल्दीपुर ने इसका बैकग्राउंड स्कोर दिया था. इन गानों को उदित नारायण, अलका याग्निक, सोनू निगम, आशा भोसले, नुसरत फतेह अली खान और अनुराधा पॉडवाल ने आवाज दी थी. वहीं ऐश्वर्या राय और बॉबी देओल पर इन गानों को फिल्माया गया था.
नुसरत फतेह अली खान के निधन के बाद पॉपुलर हुआ गाना
यह फिल्म थी 15 अगस्त 1997 में रिलीज हुई फिल्म और प्यार हो गया, जिसे राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसके गाने खूब पॉपुलर हुए थे. लीड रोल में बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. खास बात यह है कि यह ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म थी, जिसके सभी 9 गानों को नुसरत फतेह अली खान ने कंपोज किया था. वहीं इस फिल्म में उनका कैमियो अपीयरेंस भी था, जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया था. जबकि इस फिल्म का गाना कोई ना जाने कोई ना जाने सिंगर के निधन के बाद बड़ा हिट साबित हुआ, जिसे उन्होंने उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल के साथ मिलकर गाया था.
यह भी पढ़ें | आशिकी 2 के लिए बना था ये 12 साल पुराना गाना, इस फिल्म में टूटे दिल का दर्द किया बयां, मिथुन के लिरिक्स
और प्यार हो गया के 9 गाने हुआ पॉपुलर

6.25 करोड़ के बजट में बनीं और प्यार हो गया ने 13.85 करोड़ की कमाई हासिल की थी. इस फिल्म के गाने मेरी सांसों में बसा एक नाम, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था और एक दिन कहीं दो तुम मिलें, जिसे सोनू निगम ने गाया था पॉपुलर हुआ था.
और प्यार हो गया की कहानी
ऐश्वर्या और बॉबी देओल की और प्यार हो गया फिल्म की कहानी आशी (ऐश्वर्या राय) की है, जो पारंपरिक परिवार में पली-बढ़ी है, जिसकी शादी उसके पिता कैलाशनाथ परिवार के दोस्त के बेटे रोहित मल्होत्रा से तय कर देते हैं. लेकिन आशी शर्त रखती है कि वह स्विट्जरलैंड में बिजनेस कर रहे रोहित से पहले मिलेगी और उसका कैरेक्टर जानेगी. लेकिन स्विट्जरलैंड में आशी की मुलाकात रोहित से नहीं बल्कि बॉबी ओबेरॉय (बॉबी देओल) से होती है. दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और आशी अपने परिवार को शादी के लिए मनाती है. लेकिन बॉबी की मां (बैंक मैनेजर) कैलाशनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में गवाही देती हैं, जिसके बाद दोनों की शादी कैंसिल हो जाती है. लेकिन आखिर में दोनों एक हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें | शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, इस एक्टर पर खूब जचती है कुमार सानू की आवाज, खुद 90s के सिंगर ने मानी बात





