खबर

निशांत को JDU में बड़ी जिम्मेदारी, उमेश कुशवाहा को बिहार की फिर से कमान, बैठक में कई फैसले पर लगी मुहर | Patna JDU Meeting Nishant Kumar gets big responsibility Nitish Kumar to tour across the country Umesh Kushwaha becomes bihar chief


पटना में रविवार को चल रही जेडीयू के राज्य और राष्ट्रीय परिषद् की बैठक (JDU Meeting) समाप्त हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें देश भर से जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद् के नेता शामिल हुए. नीतीश कुमार जैसे ही बैठक में शामिल होने के लिए जेडीयू ऑफिस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नीतीश के आते ही फूलों की बारिश की है. इस दौरान जेडीयू की बैठक में कई बड़ फैसले लिए गए हैं. बैठक में आज तीसरी बार पार्टी ने उमेश कुशवाहा को जेडीयू बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं. 

देशभर में भ्रमण करेंगे नीतीश कुमार

इसके अलावा महत्वपूर्व निर्णय यह लिया गया है कि नीतीश कुमार अब राज्य के अलावा देशभर में भ्रमण करेंगे. वह आने वाले संसद के सत्र में भी शामिल होंगे. साथ ही नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आज की बैठक में जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं. आज की बैठक ने निशांत के चेहरे पर पार्टी ने मुहर लगा दी हैं, अब बिहार में जेडीयू उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी.

बैठक में चार अहम प्रस्ताव पास

जेडीयू में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर निशांत कुमार ने भी कहा है, अब मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं. मैं इस जिम्मेदारी पर आगे काम करूंगा और पार्टी को आगे लेकर चलूंगा. JDU की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी संजय झां ने निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताया है और उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले 3-4 दशकों तक पार्टी को सरल व सक्षम नेतृत्व के रूप में मिलता हुआ दिख रहा है. संजय झां ने बताया कि पार्टी बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी संगठन स्तर पर विस्तार के लिए काम करेगी. उन राज्य इकाइयों की ओर से पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार को आमंत्रित किया जाएगा तो वे वहां पर समय देंगे. 

संजय झां ने अपने संबोधन में कहा कि जिस समय नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फैसला किया. उस लगता था कि पार्टी का आगे क्या होगा. लेकिन निशांत कुमार को लेकर जिस तरह से उम्मीदें बढ़ी हैं और उनके नेतृत्व जिस कदर बिहार में लोग आगे बढ़ रहे हैं. उसके हिसाब से हम आश्वस्त हैं कि निशांत कुमार के रूप में पार्टी को बेहतरीन नेतृत्वकर्ता मिल गया है. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी निशांत कुमार के नेतृत्व को लेकर एकजुटता जाहिर की है. 

बैठक में चार अहम प्रस्ताव पेश किए गए

  • संगठन संबंध प्रस्तावों में जेडीय की सदस्य संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई. 
  • कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाए. 
  • नए सदस्यों के लिए समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाएं.
  • पार्टी संगठन की मजबूत के लिए जिला स्तर पर सोशल मीडिया सेल बनाए जाए. इस दिशा में पार्टी ने गंभीरता से काम किया है. इसे और अधिक सक्रिय बनाने की जरूरत है. 
  • डिजिटल तकनीक का उपयोग करने वाले युवाओं को पार्टी की तरफ रुझान बढ़ाने की जरूरत है. 

JDU की चल-अचल संपत्ति पर बड़ा फैसला

जेडीयू की बैठक के बाद प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतीश कुमार के अध्यक्ष के निर्वाचन का अनुमोदन किया गया. JDU की बैठक में तीसरा महत्वपूर्ण प्रस्ताव संगठन की चल अचल संपत्ति से जुड़ा पारित हुआ है. बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया है. चौथा अहम प्रस्ताव पार्टी में समय-समय पर आवश्यकता पड़ने पर संसोधन के लिए राष्ट्रीय परिषद द्वारा अध्यक्ष को अधिकृत किया जाता है. 

यह भी पढे़ं- स्कूल बाउंड्री से निकलते शिक्षक एब्सेंट, ट्रांसफर की झंझट खत्म; शिक्षा मंत्री ने बताया बिहार सरकार का प्लान

लेखक के बारे में

img

रमन राय

रिपोर्टर

रमन राय वर्तमान में एनडीटीवी ग्रुप में कार्यरत हैं, पिछले एक साल से वह NDTV ग्रुप से जुड़े हुए हैं. पूर्व में वह ANI और NBT (नव भारत टाइम्स) जैसे संस्…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button