खबर

दो मिनट पुलिस ना आती तो… स्वतंत्र भारद्वाज को पकड़े जाने के बीच निशु आजाद और उसके पिता का आया पुराना वीडियो | nishu azad and sanjay azad old video on swatantra bharadwaj amid his arrest bulandshahar



नई दिल्ली:

जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक लड़के और निशु आजाद नाम की इन्फ्लुएंसर के पिता संजय आजाद में झड़प हो गई थी. 23 जून की बताई जा रही इस घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से पकड़ लिया है. इस मामले में स्वतंत्र पर आरोप है कि उसने दलित युवती के पिता पर हमला किया था और उनके सिर में गहरी चोट आई थी. स्वतंत्र पर एससी-एसटी एक्ट में भी केस फाइल हुआ है. इस बीच एक पुराना वीडियो निशु आजाद और उसके पिता संजय आजाद का सामने आया है. इसमें संजय आजाद कहते दिख रहे हैं कि यदि दो मिनट पुलिस नहीं आती तो तुम्हारी क्या दशा होती.

संजय आजाद वीडियो में कहते हैं, ‘मैं कहना चाहता हूं कुछ लोग कह रहे हैं अनजाने में मेरे सिर पर चोट मारकर सोचते हैं कोई तीर बहुत बड़ा तीर मार दिया. मैं कहना चाहता हूं कि अगर वहां पर दो मिनट पुलिस न आती तो फोटो में देख सकते हो तुम्हारी दशा किस तरह कर रखी थी.’ इसके आगे संजय ने कहा कि पुलिस को सिर्फ वहम हो गया था मैं तुझे मार रहा हूं तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया था गलती से. आमने-सामने आ जा और जहां चाहे, वहां मिलने के लिए तैयार हूं. यही नहीं इस वीडियो में भी निशु आजाद थी और इस दौरान भी उसने स्वतंत्र भारद्वाज का नाम पीएम नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. 

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा, 72 घंटे का था अल्टिमेटम; 4 घंटे में दबोचा

जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद से मारपीट का मामला अब नए वीडियो के बाद चर्चा में है. स्वतंत्र ने दावा किया था कि मैंने एक लड़की के पिता को बुरी तरह मारा था और वह मरणासन्न अवस्था में था. इसी वीडियो के बाद निशु ने चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेताओं के साथ संसद मार्ग थाने का आज घेराव किया था. अंत में पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी और अब स्वतंत्र को बुलंदशहर से अरेस्ट कर लिया गया है. अब इस बीच संजय आजाद का 24 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो सामने आया है. इसी वीडियो में संजय का कहना था कि मेरे सिर पर अनजाने में चोट लगी है. 

संजय आजाद के पुराने वीडियो से नई बहस तेज

अब संजय के इस बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि मौके पर स्वतंत्र भारद्वाज और संजय आजाद के बीच मारपीट हुई थी और संजय पक्ष भी स्वतंत्र को पीट रहा था वहीं, स्वतंत्र भारद्वाज का दावा है कि उन्होंने संजय आजाद पर आत्मरक्षा में हमला किया था. अब संजय आजाद के इस बयान को लेकर जंतर-मंतर की घटना में चोट लगने और मारपीट की पूरी स्थिति पर बहस तेज हो गई है. फिलहाल बुलंदशहर से अरेस्ट स्वतंत्र से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button