खबर

दिल्ली NCR में ये बारिश कब थमेगी? यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम | delhi ncr rain alert up bihar monsoon rainfall imd weather update on august 8 aaj ka mausam


दिल्ली-NCR रीजन अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से अहम होने वाले हैं. यूपी, बिहार समेत उत्तर पश्चिमी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से देशभर में मॉनसून सक्रिय है. ऐसे में कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 अगस्त को भी देश के 15 राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. क्योंकि यहां बारिश का उग्र रुप दिख रहा है. खासकर गंगा के तटीय इलाकों और पश्चिम बंगाल के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक मौसम बेहद खराब रहने की आशंका है. यानि आने वाला हफ्ता बारिश के लिहाज से अहम रहेगा, जहां तेज बरसात का दौर जारी रहेगा. पहाड़ी राज्यों में भी तेज बारिश होने की वजह से उत्तराखंड में कई स्थानों पर लैंडस्लाइड हुआ है. जिससे 130 से ज्यादा मार्ग बंद चल रहे हैं. 

इन 15 राज्यों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं. ऐसे में बारिश की स्थिति में यहां सावधनी बरतने की सलाह दी गई है.

हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी 

हरियाणा में अगले 3 से 4 घंटे के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुग्राम, झज्जर, जींद, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत में जिलो में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना है. प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और ज़रूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है.

दिल्ली-NCR में भारी बारिश

दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी है. खास बात यह है कि दिल्ली में अब तक 127 मिली मीटर बारिश अगस्त के पहले हफ्ते में हो चुकी है. जो 2011 के बाद दिल्ली में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है. वहीं गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी अगले 24 घंटे अच्छी बारिश होने की संभावना है. जिसके चलते यहां स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. क्योंकि तेज बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित है.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तराखंड में कई सड़कें बंद 

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट है. पिछले 24 घंटे से जारी बारिश की वजह से बद्रीनाथ हाईवे, गंगोत्री हाईवे और अन्य कई मुख्य मार्गों पर लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे यहां 130 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. जबकि मौसम विभाग के अपडेट के चलते प्रशासन ने चार धाम यात्रा पर भी फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. भारी बारिश से उत्तराखंड में आम जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार को भी नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में तेज बरसात की संभावना जताई है. क्योंकि अगले कुछ घंटे यहां बारिश के लिहाज से अहम होंगे.

ये भी पढ़ेंः मकान ढहे, पेड़ उखड़े, भारी जाम… दिल्ली में बारिश ने मचा दिया कोहराम, जानिए कहां कैसे हालात

10 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम 

  • भारतीय मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 
  • गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है और 8 अगस्त को ओडिशा में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है.
  • अगले 2 दिनों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की बहुत संभावना है. आज 8 अगस्त को उत्तरी केरल में भी कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा भारी बारिश हो सकती है.
  • दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से 8 अगस्त को उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • इस हफ्ते ज्यादातर दिनों में उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

हिमाचल-जम्मू कश्मीर में भी बारिश 

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी अगले तीन से चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में बारिश होने के चांस हैं. यहां तापमान में भी गिरावट हो रही है. जिससे सुबह के वक्त धुंध छा रही है, जबकि पर्यटकों को हल्की ठंडक का एहसास भी शुरू हो गया है. इसी तरह से जम्मू-कश्मीर में पूंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, गांदरबल और कुपवाड़ा अगले 24 घंटे भारी बारिश होने के चांस दिख रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ेंः दिल्ली बनी दरिया, पटपड़गंज, संगम विहार से बदरपुर तक सड़कों पर पानी, नोएडा-गाजियाबाद NH 24 पर लंबा ट्रैफिक जाम

यूपी में भारी बरसात की संभावना

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए 70 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने शनिवार को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में झमाझम बारिश होने की संभावना है. भारी बारिश के साथ-साथ यहां 70 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना भी है. जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार में मॉनसून सक्रिय 

बिहार में भी मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय दिख रहा है. आज बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में तेज बारिश होने के चांस हैं. बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बरसात हुई है. 

ये भी पढ़ेंः Explainer: दिल्ली-NCR में क्यों हो रही लगातार झमाझम बारिश? समझ लीजिए इसकी वजह






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button