

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 सितंबर को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है. यूपी और बिहार में बीती रात से जारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. उत्तराखंड में भी भारी बारिश की वजह चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है. हिमाचल प्रदेश में भी लैंडस्लाइड की वजह से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से एक मॉनसूनी ट्रफ फिलहाल उत्तर और मध्य भारत की तरफ से गुजर रही है. जिससे अगले 24 घंटे कई राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना है.
शनिवार को यहां भारी बारिश
शनिवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में कई राज्यों में स्थिति बदलेगी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.
यहां क्लिक करके जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है. शुक्रवार दोपहर से ही बारिश का दौर जारी है. जबकि मौसम विभाग ने शनिवार को भी चार घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. दिल्ली में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया. दिल्ली में आज रेड अलर्ट है, जहां दोपहर के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी आज भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि बारिश होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट दिखी है, जबकि यहां के लोगों उमस भरी गर्मी से निजात मिली है.
ये वीडियो भी देखिए
यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालत
यूपी और बिहार में गंगा समेत कई नदियां उफान पर चल रही हैं, जबकि 5 सितंबर को भी दोनों राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्योंकि बारिश की वजह से जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते दोनों राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. बिहार के 16 जिलों में बाढ़ की स्थिति नजर आ रही है, यहां लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है. बिहार में गंगा, गडंक, कोशी समेत 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. वहीं इसी तरह के हालात उत्तर प्रदेश में भी बने हुए हैं. चित्रकूट में भी लगातार बारिश की वजह से फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं, जबकि बनारस और प्रयागराज में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है.
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर रोक
उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कई जगहों लैंडस्लाइड हुआ है. जबकि बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित नजर आ रहा है. जिसके चलते चारधाम यात्रा को भी रोक दिया गया है, क्योंकि चमोली में भारी बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा आज चंपावत, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में यात्रियों को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रुकने के लिए कहा गया है. केदारनाथ में भी भारी बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से यहां यात्रा को स्थगित किया गया है. उत्तराखंड में बारिश के लिहाज से अगले कुछ घंटे अहम माने जा रहे हैं.
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भी शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है. शुक्रवार रात से ही एमपी के भोपाल, सतना, चित्रकूट, मैहर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. भोपाल में तेज बारिश की वजह से सीजन में पहली बार भदभदा डैम के गेट खोले गए. नर्मदा, बेतवा, मंदाकिनी समेत कई नदियां मध्य प्रदेश में उफान पर चल रही हैं. पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश का अलर्ट आज जारी किया गया है.
IMD का अलर्ट
लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में आज विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दवाब की वजह से झमाझम बारिश हो रही है. फिलहाल 5 से 7 सितंबर के बीच बारिश का मौसम इसी तरह रहने के चांस बन रहे हैं.
ये भी पढे़ंः दिल्ली एयरपोर्ट में भरा बारिश का पानी, IGI के टर्मिनल-3 पर जलभराव, पानी के बीच गुजरते दिखे यात्री





