

Eknath Shinde Amit Shah Meeting: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और लोकसभा में शिवसेना (शिंदे गुट) की बढ़ती ताकत को लेकर चर्चाएं तेज हैं. शिंदे के साथ उनके पुत्र एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे सहित हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट छोड़कर आए सांसद भी मौजूद रहे. इसके साथ ही BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन भी अमित शाह से मिलने पहुंचे. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना की हिस्सेदारी, सांसदों के औपचारिक विलय और मानसून सत्र से पहले की रणनीति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
Flash: #BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन अमित शाह से मिलने पहुंचे
एकनाथ शिंदे और बागी सांसद भी अमित शाह के घर पर मौजूद
एक घंटे से एकनाथ शिंदे और सांसदों के साथ बैठक शुरू #Shivsena #AmitShah pic.twitter.com/HAPksDrWNl
— Ramraje Shinde (@ramraje_shinde) July 14, 2026
अमित शाह से की अहम मुलाकात
दिल्ली दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान शिवसेना के कई सांसद भी उनके साथ मौजूद रहे. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में केंद्र और महाराष्ट्र से जुड़े विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. हालांकि बैठक के बाद आधिकारिक तौर पर बातचीत का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया.
बिग ब्रेकिंगः एकनाथ शिंदे यांच्यासह सर्व बंडखोर खासदार अमित शाहांच्या निवासस्थानी पोहोचले.
एकनाथ शिंदे श्रीकांत शिंदे यांच्यासह बंडखोर खासदार
अमित शाह यांच्यासोबत बैठक सुरू pic.twitter.com/I6N1PrMeTd
— Ramraje Shinde (@ramraje_shinde) July 14, 2026
लोकसभा में औपचारिक विलय की तैयारी
आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले होने वाले इस दौरे का एक प्रमुख उद्देश्य विधायी प्रक्रियाओं को पूरा करना है. उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा सचिवालय जल्द ही इन सभी 6 नवनिर्वाचित सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक विलय की आधिकारिक घोषणा कर सकता है. संसद में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना की दावेदारी
केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर भी सरगर्मियां तेज हैं. सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में शिवसेना को केंद्र सरकार में दो अहम पद मिलने की प्रबल संभावना है.
- एक कैबिनेट मंत्री पद: सूत्रों का कहना है कि यह महत्वपूर्ण पद सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सौंपा जा सकता है.
- एक राज्य मंत्री (MoS) पद: इसके अलावा पार्टी को एक राज्य मंत्री का पद भी मिलने की उम्मीद है, जिसके लिए पार्टी के भीतर मंथन जारी है.
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की केंद्रीय गृह मंत्री से होने वाली मुलाकात में मुख्य रूप से इन्ही पदों और राजनीतिक हिस्सेदारी पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है.
दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई में अहम बैठक हुई
दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘नंदनवन’ पर एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की.
इस बैठक के मुख्य एजेंडे ये रहे :
- विकास कार्यों की समीक्षा: शिवसेना के सभी 13 सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया.
- फंड का आवंटन: सांसदों के क्षेत्रों में लंबित पड़े फंड और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.
- रणनीतिक चर्चा: आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और दिल्ली में होने वाली बैठकों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके.
एकनाथ शिंदे का यह दिल्ली दौरा केंद्र में शिवसेना की भूमिका को तय करने और मानसून सत्र से पहले पार्टी की ताकत को एकजुट करने के लिहाज से अहम साबित होने वाला है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM योगी आदित्यनाथ, चंदा चोरी घोटाले के बाद हुई पहली मुलाकात
यह भी पढ़ें : मानसून सत्र 2026 : संख्या बल होगा, तभी सरकार लाएगी संविधान संशोधन बिल; DMK, सपा और एनसीपी एसपी पर नजरें
यह भी पढ़ें : दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च; MP की 23 हजार पंचायतों का ऑडिट अब घर बैठे, ग्रामीणों को भी मिलेगी ये सुविधा
यह भी पढ़ें : दिल्ली में धूल पर AI की नजर! 360° कैमरे बताएंगे कहां उड़ रही डस्ट, नियम तोड़ने वालों पर DPCC का एक्शन





