खबर

दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, मऊ से नई एक्सप्रेस आज से शुरू, जानिए पूरा रूट और हर स्टेशन का टाइम | New Express train between Mau Junction and Anand Vihar terminal to start today check route and timings


पूर्वांचल के लोगों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर रेलवे ने मऊ जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है. यह ट्रेन आज यानी 19 जून 2026 से उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलनी शुरू हो रही है, जिसके बाद मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, कानपुर समेत कई जिलों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी. उत्तरी रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 05129 मऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल उद्घाटन स्पेशल के रूप में 19 जून को चलाई जा रही है. ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी.

नई एक्सप्रेस ट्रेन मऊ जंक्शन से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी. रास्ते में यह कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और अगले दिन सुबह आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

देखें पूरा रूट और समय

ट्रेन मऊ जंक्शन से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, वाराणसी रोड, शाहगंज जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, जंघई जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी.

  • मुहम्मदाबाद स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी और 2:17 बजे आगे के लिए रवाना होगी. 
  • आजमगढ़ में ट्रेन 2:50 बजे पहुंचेगी और 2:55 बजे प्रस्थान करेगी. 
  • वाराणसी रोड स्टेशन पर 3:35 बजे आगमन और 3:37 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है.
  • इसके बाद ट्रेन शाहगंज जंक्शन पर 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे आगे बढ़ेगी. 
  • जौनपुर जंक्शन पर 4:55 बजे आगमन और 5:00 बजे प्रस्थान होगा. 
  • जंघई जंक्शन पर ट्रेन 6:15 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी.
  • प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन रात 8:35 बजे पहुंचेगी और 8:45 बजे आगे बढ़ेगी.
  • इसके बाद कानपुर सेंट्रल में रात 11:05 बजे आगमन और 11:10 बजे प्रस्थान का समय तय किया गया है.
  • यात्रा पूरी करते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 5:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

यानी इस नई ट्रेन के शुरू होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के बीच यात्रा करना आसान हो जाएगा. मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों के यात्रियों को अब सीधी रेल सुविधा मिलेगी. खासकर नौकरी, पढ़ाई, कारोबार और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. रेलवे का मानना है कि यह नई सेवा यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी और सफर को अधिक सुविधाजनक बनाएगी.

यह भी पढ़ें- छपरा से दिल्ली जाना होगा और आसान, 19 जून से चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन, जानें रूट, टाइम और स्टॉपेज

लेखक के बारे में

img

श्रेया त्‍यागी

सीनियर सब एडिटर

श्रेया त्यागी पिछले 5+ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट और यूटिलिटी जैसे विषयों पर लिखते हुए उन्हो…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button