खबर

तेलंगाना में 6 साल की पोती से कार चलवा रहा था पुलिसवाला! गिनीज बुक में दर्ज कराना चाहता था नाम, FIR | Telangana police sub inspector in Ranga Reddy district has been booked six year old granddaughter to drive car



हैदराबाद:

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज किया है. आरोप है कि पुलिस अधिकारी 6 साल की अपनी पोती से कार ड्राइव करवा था. न्यूज एजेंसी ANI पर कार में बैठी बच्ची की तस्वीर भी सामने आई है. ये घटना 12 जुलाई की बताई जा रही है. 

बच्ची के कार चलाने के कारण लगा था जाम 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी थी और ट्रैफिक में कार काफी धीमा चल रही थी. जिससे पीछे काफी लंबा जाम लगा हुआ था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने एक्स पर पोस्ट करके पुलिस कमिश्नर साइबराबाद को इस मामला में दर्ज करके आरोपी सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है. इसके अलावा इस मामले में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है. 

सोशल मीडिया पर बवंडर 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी अधिकारी की पहचान सब इंस्पेक्टर पुजारी तिरुपति के रूप में हुई है. जब अधिकारी से बच्ची से कार चलाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने गुस्से में जवाब दिया कि ये मेरी मर्जी है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया सामने आ रही थी. कई लोग पुलिसवाले के खिलाफ सख्ता कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. उनकी मांग थी कि ट्रैफिक कानून को सभी पर सख्ती से लागू किया जाए भले ही वो पुलिसवाला क्यों न हो. 
 

आरोपी सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद नरिसंगी पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 125 और मोटर वीइकल ऐक्ट के सेक्शन 180 और सेक्शन 184 के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपी सब इंस्पेक्टर पर गैरकानूनी ड्राइविंग कराना और लोगों के जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगा है. 

पूछताछ में बताया- पोती को गिनीज अवॉर्ड दिलाना चाहता था 

जांच में आरोपी अधिकारी ने बताया कि पोती के कार चलाने के दौरान उसका कार पर पूरी तरह से नियंत्रण था क्योंकि ये एक ऑटोमेटिक कार है. सब इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर कहा कि वो अपनी पोती को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए ट्रेनिंग दे रहा था. पुलिस अधिकारी आरोपी सब इंस्पेक्टर से पूछताछ जारी रखेंगे. 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button