खबर

तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र राव हाउस अरेस्‍ट, नलगोंडा जाने से रोका  | Telangana BJP State President Ramchandra Rao placed under house arrest stopped visiting Nalgonda



तेलंगाना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव को मंगलवार को नजरबंद कर दिया गया. उनका कहना है क‍ि उन्हें नलगोंडा जाने से रोका गया. रामचंद्र राव के घर पर भारी पुल‍िस बल तैनात है. आरोप है क‍ि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्षित रेड्डी के घर में तोड़-फोड़ की, और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की.  रामचंद्र राव जिला अध्यक्ष वर्षित रेड्डी से मिलने जा रहे थे. 

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

तेलंगाना बीजेपी ने ‘X’ पर एक पोस्ट क‍िया. ज‍िसमें ल‍िखा, कल शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नलगोंडा के बीजेपी ज‍िलाध्‍यक्ष वर्ष‍ित रेड्डी के घर में तोड़-फोड़ की थी. ज‍िसमें उनकी मां सह‍ित पर‍िवार के अन्‍य सदस्‍यों को पीटा था. आज तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र राव नलगोंडा के ज‍िला अध्‍यक्ष से म‍िलने नलगोंडा जाने वाले थे. उन्हें नलगोंडा जाने से रोक द‍िया गया.” 

राव को नजरबंद कर दिया गया 

बीजेपी ने आरोप लगाया क‍ि आरोप‍ियों के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई करने के बजाय, कांग्रेस सरकार ने राव को नजरबंद कर दिया और उन्हें नलगोंडा जाने से रोक दिया, जिससे वे नलगोंडा न जा सकें और हमले का शिकार हुए बीजेपी परिवार का साथ न दे सकें.”

बीजेपी जिलाध्यक्ष के घर पर तोड़फोड़

नलगोंडा में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी.  आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के ज‍िलाध्‍यक्ष डॉ. नागम वर्ष‍ित रेड्डी के घर पर तोड़फोड़ की थी. देवराकोंडा रोड स्थित हिमागिरी कॉलोनी में उनका घर है. घर में रखा सारा फर्नीचर तोड़ दिया. इस दौरान वर्षित रेड्डी की बुजुर्ग मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई है. 

यह भी पढ़ें: अगस्‍त खत्‍म, सितंबर शुरू, तेल-LPG गैस से लेकर दूध, कार के दाम और टैक्‍स जुर्माने तक… आज से ये 7 बदलाव लागू






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button