खबर

डेढ़ घंटे तक जज की गाड़ी रोक दी! महाराष्ट्र में नाराज अभ्यार्थियों का हंगामा | Judge car blocked for an hour and a half! Uproar by angry candidates in Maharashtra



महाराष्ट्र के कल्याण में परीक्षार्थियों का भारी हंगामा देखने को मिला है. क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी के आरोप में डेढ़ घंटे तक मौके पर जज की गाड़ी रोकने पर विवाद छिड़ गया है. असल में कल्याण में हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग स्किल टेस्ट में गड़बड़ी के विरोध में नाराज परीक्षार्थियों ने कल्याण सत्र न्यायालय के जज परवीन सैयद की गाड़ी को करीब डेढ़ घंटे तक घेरे रखा और रास्ते पर धरने पर बैठ गए।

छात्रों के इस आंदोलन को कांग्रेस, MNS और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेताओं का भी समर्थन मिला, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति काफ़ी देर तक बनी रही. इससे पहले छत्रपति संभाजीनगर में हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के ‘स्किल टेस्ट’ में परीक्षा केंद्र पर बड़ी लापरवाही देखने को मिली थी. परीक्षे केंद्र पर ना तो कंप्यूटरों की संख्या पर्याप्त थी और ना ही कीबोर्ड चल रहे थे. इस वजह से अभ्यार्थियों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था.

बताया तो यह भी जा रहा था कि परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों के लिए बैठने तक के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. जो थोड़े-बहुत कंप्यूटर उपलब्ध भी थे, वे भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे और बीच परीक्षा में ही अचानक बंद हो रहे थे.

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया था कि कई कंप्यूटरों के कीबोर्ड काम ही नहीं कर रहे थे. समझने वाली बात यह है कि इस प्रकार की परीक्षा में टाइपिंग काफी जरूरी रहती है, लेकिन जब कीबोर्ड ही काम नहीं कर रहे थे, इस वजह से अभ्यार्थी काफी परेशान हुए.

इस प्रकार की लापरवाही का मामला भी तब सामने आया है जब देश के कई राज्यों में पेपर लीक की वजह से छात्र खासा आक्रोशित हैं. राजधानी दिल्ली में तो कुछ दिन पहले तक जंतर-मंतर पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था. उस वजह से धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था. इसके अलावा झारखंड के रांची में भी बड़ी संख्या में छात्र JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button