खबर

टमाटर-प्याज की चटनी कैसे बनाएं? जानें खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान रेसिपी | Tamatar pyaz ki chatni kaise banaye Tamatar pyaz ki khatti meethi chutney Recipe



कई बार घर में कोई सब्जी नहीं होती है या होती भी है, तो उसे खाने का मन नहीं करता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको टमाटर-प्याज की चटनी बनाने की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं. ये खास रेसिपी फूड कंटेंट क्रिएटर सोनिया बार्टन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है. सोनिया बार्टन बताती हैं, टमाटर-प्याज की इस खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आपको इसे बार-बार खाने का मन करेगा. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसे बनाने के लिए आपको सारी चीजें अपनी रसोई में ही मिल जाएंगी. जब भी आपको कोई सब्जी खाने का मन न हो, या आप कुछ अलग टेस्टी खाना चाहते हैं, तब आप ये चटनी बना सकते हैं और इसे रोटी से लेकर दाल चावल या साइड डिश की तरह भी खा सकते हैं. आइए जाते हैं कैसे बनाएं टमाटर प्याज की खट्टी-मीठी चटनी-

चाहिए होंगी ये चीजें-

इस चटनी को बनाने के लिए आपको- 

  • 2 मीडियम साइज के प्याज 
  • 2 बड़े लाल टमाटर 
  • 3-4 लहसुन की कलियां 
  • 2-3 हरी मिर्च चाहिए
  • 1 छोटा चम्मच जीरा 
  • 1 छोटा चम्मच राई 
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी 
  • 1 छोटा चम्मच धनिया 
  • 1 छोटा चम्मच चीनी और 2 छोटे चम्मच सफेद सिरका चाहिए होगा. 

इसके अलावा 1 बड़ा चम्मच तेल चाहिए और अच्छी खुशबू के लिए आप 5-6 कड़ी पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इस तरह बनाएं खट्टी-मीठी टमाटर-प्याज की चटनी

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें कटी हुई लहसुन की कलियां, जीरा और राई डालें. 
  • अब, इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को कुछ सेकंड तक भूनें. अगर आप कड़ी पत्ता डालना चाहते हैं, तो वो भी इसी समय डाल दें.
  • इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज डालें. ध्यान रखें कि आपको प्याज को ज्यादा भूरा नहीं करना है. प्याज को केवल इतना पकाएं कि इसका कच्चापन दूर हो जाए और प्याज हल्की पारदर्शी दिखने लगे.
  • अब, इसमें कटे हुए टमाटर डालें. साथ में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह चलाएं. 
  • कड़ाही को ढककर 2-3 मिनट तक पकने दें, ताकि टमाटर नरम हो जाएं.
  • जब टमाटर अच्छी तरह पक जाएं, तब चम्मच या स्पैचुला से उन्हें हल्का मैश कर लें. 
  • अब, इसमें चीनी डालकर मिलाएं. आखिर में सफेद सिरका डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. एक-दो मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें. 
  • इतना करते ही आपकी स्वाद में लाजवाब खट्टी-मीठी टमाटर-प्याज की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी.

आप इसे गरमा-गरम पराठे, पूरी और रोटी के साथ खा सकते हैं. दाल-चावल के साथ भी इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है. इसके अलावा इडली, डोसा और दूसरे नाश्ते के साथ भी इसे परोसा जा सकता है. ऐसे में एक बार ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर गरम मसाला कैसे बनाएं? नोट कर लें आसान रेसिपी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button