खबर

जेल में प्याज-मिर्ची के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कई कैदी, खुद के हाथों पर चला दिया रेजर | Kotputli Behror prisoners in jail went on a hunger strike over onions and chilies



राजस्थान के कोटपूतली जिला जेल (उप-कारागृह) में कैदियों द्वारा भूख हड़ताल और खुद को चोट पहुंचाने से हड़कंप मच गया. जेल प्रशासन के अनुसार, खाने में प्याज-मिर्ची जैसी मांगों को लेकर कैदियों ने विरोध शुरू किया था. मांगें पूरी न होने पर आधा दर्जन कैदियों ने अपने ही हाथों पर रेजर चला लिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए. घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल दो बंदियों को तुरंत राजकीय जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चार का जेल में ही इलाज किया गया.

आधा दर्जन कैदी हुई घायल

गुरुवार को कैदियों की भूख हड़ताल के बीच कथित तौर पर खुद को रेजर से घायल करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद जेल प्रशासन से लेकर पुलिस और जिला प्रशासन तक हड़कंप मच गया. करीब आधा दर्जन कैदियों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि कैदी अपनी मांगों को लेकर कल देर शाम से धरना देकर भूख हड़ताल पर बैठे थे.

मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज कुछ कैदियों ने कथित तौर पर अपने हाथों पर रेजर चला लिया. सूचना मिलते ही जेल में चिकित्सकों की टीम पहुंची और घायलों का प्राथमिक उपचार किया. 

सब्जी के साथ मिर्जी और प्याज की मांग

जेल अधीक्षक मानाराम गर्ग ने NDTV को बताया कि, बंदियों की मांग थी कि सब्जी के साथ मिर्ची और प्याज भी उपलब्ध कराया जाए. इसी मांग को लेकर कैदी धरने और भूख हड़ताल पर बैठे थे. उन्होंने बताया कि करीब आधा दर्जन बंदी घायल मिले, जिनमें दो की चोट अधिक होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि चार की हालत सामान्य है.

घटना की सूचना के बाद डीएलएसए सचिव नीलम मीणा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने जेल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कैदियों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया. जेल अधीक्षक के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सभी कैदियों ने खाना खा लिया है. वहीं, कैदियों द्वारा खुद को घायल करने की घटना को लेकर प्रशासन और पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है. 

यह भी पढे़ं-

जयपुर के कोचिंग सेंटरों को JDA कर रहा सील; मचा हड़कंप, 200 संस्थानों ने की हड़ताल

15 हजार कमाने वाले टेलर को 974 करोड़ का टैक्स, सूरत में पैन कार्ड से हेराफेरी का गजब मामला, कंपनी डायरेक्टर बनाया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button