खबर

चना बेचने वाले पिता को खेसारी लाल यादव ने गिफ्ट की करोड़ों की Range Rover, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो | Khesari Lal Yadav gifts a Range Rover worth crores to his father who sells chickpeas shares video on social media



खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सिंगर और एक्टर में से एक हैं. उनके गानों को फैंस हाथों हाथ लेते हैं और जमकर वायरल होते हैं. खेसारी लाल यादव अपने गानों और फिल्मों से मोटी कमाई भी करते हैं. वह अपनी जिंदगी से जुड़े संघर्ष के दिनों को भी याद करते रहते हैं. अब खेसारी लाल यादव ने अपने पिता को करोड़ों की कार गिफ्ट की है. सुपरस्टार के पिता एक समय में चने बेचा करते थे. इस बात का खुलासा खेसारी लाल यादव ने पिता का कार गिफ्ट करते हुए किया है.

ये भी पढ़ें: कौन थी आवारापन की आलिया, जिसके लिए पूरी फिल्म में पागल थे इमरान हाशमी, 43 की उम्र में अब दिखती है ऐसी

खेसारी लाल यादव का पोस्ट

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सावन के पहले सोमवार को शोरूम से सफेद रंग की रेंज रोवर कार ली. इस मौके पर वे अपने पिता और बेटे के साथ पहुंचे. खेसारी ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा,’मेरे जीवन की हर वो संगीत मेरे पापा की है, जिसने मुझे चना बेचकर मुझे बड़ा किया, आज ये जीत मेरे पापा की है. थैंक यू पापा मेरे जीवन को इतना बेहतर बनाने के लिए! लोग मेरी जीत देखते हैं, लेकिन मैं हर जीत में आपके उस त्याग, पसीना और आप के आशीर्वाद को देखता हूं.’

क्या बोले एक्टर 

खेसारी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे अपने पिता के साथ फैंस से मिलते दिखे. उन्होंने बताया कि घर में पहले से कई कारें हैं और पिता के पास भी चार गाड़ियां हैं, लेकिन इतनी महंगी कार उनके पास नहीं थी. पिता ने फैंस से अपील की कि वे खेसारी को हमेशा इतना ही प्यार देते रहें. खेसारी ने फैंस को संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता की खुशियों के लिए हमेशा प्रयास करते रहें, उन्हें खुश रखें और उनके साथ समय बिताएं. अभिनेता का संघर्ष भरा सफर भी चर्चा में है. उनके पिता चना बेचते थे और एक समय खेसारी ने भी लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा किया था. आज वे भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं. 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button