

ग्वालियर के तिघरा डैम से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज के दो छात्र डूब गए. इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस सहित प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया. दोनों छात्रों की तलाश के लिए डैम में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि डूबने वाले छात्र आयुष श्रीवास्तव और गोपाल अग्रवाल हैं, जो मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र थे. दोनों के डैम में नहाने या घूमने के दौरान हादसे का शिकार होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस और बचाव दल लगातार दोनों छात्रों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है.
खबर का अपडेट जारी है…





