खबर

ग्रेटर नोएडा की कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत | Greater Noida company fire two firefighters died after wall and beam collapsed


ग्रेटर नोएडा की कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

ग्रेटर नोएडा में आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मियों की मौत.

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दीवार-बीम गिरने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई.मामला ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र की एक कंपनी का है, जहां आग लग गई थी. जिसे बुझाने के दौरान दीवार और बीम गिरने से पांच दमकल कर्मी उसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए. हालांकि वे सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि ईकोटेक 3 स्थित ILGIM कंपनी में मंगलवार की दरमियानी रात को आग लगी थी. इस कंपनी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है.आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर टेंडर की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. लेकिन इस दौरान दीवार गिरने से हुए हादसे में दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर गिरी दीवार

देर रात करीब 3 बजे एक चिप बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां तुपंत मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने के दौरान ही कंपनी के एक साइड की दीवार फायर ब्रिगेड की दोनों गाड़ियों पर जा गिरी. घायल दमकलकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं. दीवार क्यों गिरी इसकी जाचं की जा रही है.

ये भी पढ़ें-32 सेकेंड में 34 वार, फरीदाबाद के स्‍कूल में टीचर की चाकू से गोदकर हत्‍या, CCTV में कैद हुई वारदात




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button