

Viral News: गोवा घूमना किसी विदेशी ट्रिप से ज्यादा महंगा है. यह कहना है कि एक भारतीय युवक का… उसने बताया कि गोवा की तुलना में इंडोनेशिया के बाली और वियतनाम घूमना ज्यादा सस्ता है. भारतीय युवक ने एक्स पर गोवा, बाली और वियतनाम घूमने के खर्च की तुलना की है. इसके बाद गोवा और बाली घूमने के खर्चे को लेकर नई बहस छिड़ गई है. लोग युवक की सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक एक्स यूजर ने कहा कि भारत में अक्सर छुट्टियों पर जाना काफी महंगा होता है.
पीक सीजन में क्यों महंगा होता घूमना?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Parimal ने बाली और गोवा में घूमने के खर्चे को लेकर एक पोस्ट किया है. परिमल ने पोस्ट में सवाल किया कि भारत में छुट्टियों के पीक सीज़न के दौरान घूमना-फिरना इतना महंगा क्यों हो जाता है. उन्होंने बताया कि छुट्टियों के मौसम में गोवा, नॉर्थ-ईस्ट या भारत की दूसरी लोकप्रिय जगहों पर किसी फाइव-स्टार होटल में पांच रात रुकने का खर्च एक कमरे के लिए ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख के बीच हो सकता है.
गोवा, बाली-वियतनाम में स्टे की तुलना
उन्होंने आगे कहा कि छुट्टियों के मौसम में 5 रात की ट्रिप का का गोवा, नॉर्थ-ईस्ट या या लगभग किसी भी फेमस जगह पर 5-स्टार होटल में सिर्फ़ कमरे का किराया ही आसानी से 1.5-2.5 लाख रुपये हो सकता है. फिर घरेलू उड़ानें भी इसमें शामिल हो जाती हैं और आसानी से 2-3 गुना महंगी हो जाती हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Viral News, Viral X Post, Goa Tour Package, Goa Trip Budget, Bali Trip Cost





