खबर

गूलर खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं? | gular fruit health benefits gular khane se kya-kya fayde hote hain



आयुर्वेद में गूलर को एक बहुत ही फायदेमंद औषधी मानी गई है. इसे उदुंबर के नाम से भी जाना जाता है. ये बगीचों और गांवों में बहुत ही आसानी से मिलने वाला फल है. अक्सर लोग इसे बेकार समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके कई लाभकारी गुण होते हैं. आयुर्वेद में गूलर के कई फायदे बताएं गए हैं. सिरसा स्थित रामहंस चैरिटैबल के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर श्रेय शर्मा का कहना है कि ये पाचन के लिए काफी बेहतर होता है. इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने, घाव भरने और शरीर की कमजोरी दूर करने में भी सहायक माना जाता है. यहां जानते हैं गूलर के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे क्या हैं?

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

आयुर्वेद के हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गूलर में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इसका सेवन कब्ज, अपच और पेट से जुड़ी कई छोटी-मोटी परेशानियों में फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद मिल सकती है. 

डायबिटीज को करे कंट्रोल

गूलर का सेवन करने से शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. आयुर्वेद के एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज के लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए.

घाव भरने में करता है मदद

गूलर की छाल और इसके दूधिया रस का इस्तेमाल पुराने समय से घावों और स्किन संबंधी समस्याओं में किया जाता रहा है. इसके गुण घाव भरने की प्रोसेस को तेज करने में मदद कर सकते हैं. इन्हीं कारणों से इसका आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है. 

शरीर की कमजोरी करे दूर

गूलर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो शरीर को एनर्जी देने में मददगार साबित हो सकते हैं. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर की कमजोरी दूर हो सकती है. साथ ही ये एनर्जी बनाए रखने में भी प्रभावी हो सकता है.

सूजन और संक्रमण से बचाव

आयुर्वेद के एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि गूलर में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन कम करने और शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है. 

महिलाओं की परेशानी करे दूर

गूलर का अगर आप सेवन करते हैं, तो इससे महिलाओं में होने वाली परेशानी दूर हो सकती है. मुख्य रूप से ब्लीडिंग की परेशानी को कम किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी हेल्थ से जुड़ी समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें – सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं गूलर का फल, जाने इसके हेल्थ बेनिफिट्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button