

रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए तीन मेमू (MEMU) ट्रेनों के संचालन समय में संशोधन किया है. जानकारी के अनुसार यूपी में चलने वाली तीन मेमू ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. जिसके तहत यात्रियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा करनी होगी. इन ट्रेनों में जौनपुर-गाजीपुर, गाजीपुर – दिलादारनगर और प्रयागराज रामबाग – बनारस मेमू ट्रेन शामिल हैं.
तीन मेमू ट्रेन का बदला हुआ टाइम टेबल
जौनपुर-गाजीपुर मेमू (65102): यह ट्रेन 1 दिसंबर से गाजीपुर स्टेशन पर सुबह 11:45 बजे के बजाय 11:50 बजे पहुंचेगी. जबकि ट्रेन नंबर 65103 गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू का तीन दिसंबर से गाजीपुर से रवाना होने का समय दोपहर 12 बजे के बजाय 11:45 बजे कर दिया गया है.
गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू (65103): यह ट्रेन 3 दिसंबर से दोपहर 12:00 बजे के बजाय 11:45 बजे रवाना होगी.
प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू (65114): यह ट्रेन 30 नवंबर से प्रयागराज रामबाग से सुबह 9:35 बजे चलकर दोपहर 12:45 बजे बनारस पहुंचेगी. इसके तहत ज्ञानपुर रोड आगमन 10:52 बजे और माधोसिंह आगमन 11:28 बजे तय किया गया है.
यह प्रयागराज रामबाग से सुबह 9:35 बजे (पूर्व में दिन में 11 बजे) प्रस्थान करेगी. झूसी में 9:47, रामनाथपुर में 9:58, सैदाबाद में 10:09, हंडिया खास में 10:17, भीटी में 10:25, अतरौरा में 10:31, जंगीगंज में 10:38, सराय जगदीश में 10:43 और ज्ञानपुर रोड में 10:52 बजे पहुंचेगी.
इसके बाद अलमऊ में 10:59, अहिमनपुर में 11:05, माधोसिंह में 11:28, कटका में 11:51, कछवा रोड में 11:59, निगतपुर में 12:06, बैहेड़वा में 12:11, राजा तालाब में 12:19, हरदत्तपुर में 12:27 और भूलनपुर में 12:34 बजे पहुंचेगी. ट्रेन दोपहर 12:45 बजे बनारस पहुंचेगी.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे 30 नवंबर, 1 दिसंबर और 3 दिसंबर से लागू होने वाली इन नई तिथियों और समय को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पहुंचें तथा यात्रा से पहले अद्यतन समय-सारिणी की पुष्टि कर लें.
यह भी पढ़ें | यूपी सुपर टेट अभ्यर्थियों को मिलेगी ट्रेन सुविधा, चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें प्रस्तावित शेड्यूल





