खबर

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल BJP में हुए शामिल, पार्टी ने OBC मोर्चे में दी अहम जिम्मेदारी | Cricketer Yuzvendra Chahal Join BJP Got Major Role in OBC wing Ahead UP Election


नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सियासत में नई पारी का आगाज किया है. युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. पार्टी ने चहल को अपने राष्ट्रीय ओबीसी (OBC) मोर्चा की नई कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दी है. बीजेपी ने युजवेंद्र चहल को ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में ‘स्पेशल इनवाइटी’ (विशेष आमंत्रित सदस्य) नियुक्त किया है.

बीजेपी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने NDTV से कहा कि चहल से बातचीत हो गई है. उसके बाद ही उन्हें ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. मालूम हो कि चहल बीते कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. हालांकि आईपीएल में उनकी गिनती सबसे सफल गेंदबाजों में की जाती है. चहल मूल रूप से हरियाणा के जींद जिला के रहने वाले हैं. 

BJP ओबीसी मोर्चा की नई टीम में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम.

BJP ओबीसी मोर्चा की नई टीम में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम.

युजवेंद्र चहल ने भाजपा में मिली जिम्मेदारी पर जताया आभार

भाजपा में शामिल होने और ओबीसी मोर्चे में मिली जिम्मेदारी पर युजवेंद्र चहल ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के प्रति आभार जताया. उन्होंने लिखा- भाजपा परिवार में मुझे स्थान व मान-सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं.

निर्भया मामले की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा भी विशेष आमंत्रित सदस्य

इनके अलावा सीमा समृद्धि कुशवाहा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है जो निर्भया मामले में वकील थीं. मालूम हो कि शनिवार को भाजपा ने अपने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव राजी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार से डॉ. अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद को नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली से राजेन्द्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित गंगराकार को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, राष्ट्रीय मंत्री के रूप में गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. भरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार (बबलू भगत), हरियाणा से सरिता जांघड़, तेलंगाना से कडंगी रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू नियुक्त किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली के संजय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और दिल्ली के डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है. बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक, दिल्ली के परीक्षित डागर को सोशल मीडिया संयोजक और मध्य प्रदेश के प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नीति एवं शोध संयोजक के रूप में दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी नियुक्त किए गए हैं, जबकि ओडिशा के आशुतोष बेहेरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव को नीति एवं शोध सह-संयोजक बनाया गया है.

ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विभिन्न राज्यों से सदस्य शामिल

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी विभिन्न राज्यों से सदस्यों को शामिल किया गया है. अंडमान एवं निकोबार से संजीव रंगैया, आंध्र प्रदेश से श्रीनिवास राव कंटुबुक्ता, बिहार से राजीव रंजन (विशाल यादव), चंडीगढ़ से संजीव वर्मा, छत्तीसगढ़ से खम्हन ताम्रकार, दादर एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से विशाल तंडेल, दिल्ली से श्वेता सैनी, गोवा से शशिकांत सावंत और गुजरात से महेंद्रभाई झुंगरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है.

इसके अलावा हरियाणा से अवनीत कौर और रामेश्वर प्रजापति, हिमाचल प्रदेश से ओ. पी. चौधरी, जम्मू एवं कश्मीर से सज्जाद हुसैन कुमार और बोवराज मेहरा, झारखंड से देव नारायण प्रजापति, केरल से ए. वी. अरुण प्रकाश, मध्य प्रदेश से सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता, महाराष्ट्र से राहुल गोविंद केंग्रे, मणिपुर से एल. गोपाल सिंह और मेघालय से विनोद राय को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह दी गई है.

मुंबई से हर्षदा फरांदे और डॉ. स्मिता आर काले, नागालैंड से प्रभाकर यादव, ओडिशा से प्रशांत नायक, पंजाब से राजिंदर बिट्टा और सरदार हरविंदर सिंह ढिल्लों, राजस्थान से जगदीश देवासी और संगीता सोलंकी, सिक्किम से धर्मीश गंग राय, तेलंगाना से भानु प्रकाश मध्वराज, त्रिपुरा से गोपाल चंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश से भुवन भूषण कमल और डॉ. ऋचा राजपूत, उत्तराखंड से महेंद्र धीमान तथा पश्चिम बंगाल से अजीत दास और मीनाक्षी कमाकार दास को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में ओडिशा से प्रो. अद्वैत चरण नायक, दिल्ली से युजवेंद्र सिंह चहल और उत्तर प्रदेश से एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को नियुक्त किया गया है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

यह भी पढ़ें – राजस्थान ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP के लिए बड़ा सबक तो कांग्रेस के लिए मैसेज




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button