खबर

क्या सलमान खान ने घटाई अपनी फीस?, दोस्त की फिल्म SVC63 के लिए लिए इतने करोड़, जाने कब होगी शूटिंग | Salman Khan reduced his fee know how much he is charging for his friend film SVC63



नई दिल्ली:

कई हफ्तों से चल रही चर्चाओं के बाद अब एक बार फिर इस फिल्म पर सबकी नजरें टिक गई हैं. सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर फिल्म के अगले बड़े शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत 6 अगस्त से मुंबई में करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं.करीब छह हफ्ते तक चलने वाले इस शेड्यूल में तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. इसके अलावा सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ कई बड़े क्राउड सीन्स भी फिल्माए जाएंगे. यह फिल्म के सबसे बड़े शूटिंग शेड्यूल्स में से एक माना जा रहा है. मेकर्स सितंबर तक लगातार शूटिंग करेंगे और अक्टूबर तक फिल्म के सभी बड़े एक्शन सीन्स पूरे करने की तैयारी में हैं, ताकि फिल्म ईद 2027 पर रिलीज के लिए तय समय पर तैयार हो सके.

यह भी पढ़ें- 45 साल पुराने हिंदी गाने में हेमा मालिनी का डांस और लता मंगेशकर की आवाज ने किया गजब, इंडिया सिनेमा के LP का म्यूजिक आज भी अमर 

 सूत्र ने बताया, “शुरुआत में इस शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे मुंबई शिफ्ट कर दिया गया. इस शेड्यूल में बड़ी संख्या में भीड़ वाले सीन्स हैं, जिनमें सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट्स हिस्सा लेंगे. एक्शन टीम ने बड़े स्तर के सीक्वेंस तैयार किए हैं, जिनमें सलमान खान के स्टंट्स जितनी ही अहम भूमिका भीड़ की मूवमेंट की भी होगी.” इस बीच उत्साह को बढ़ाते हुए खबर है कि नयनतारा भी इस शेड्यूल के दौरान फिल्म की टीम के साथ जुड़ सकती हैं.

वहीं, सलमान खान की फीस को लेकर हाल ही में सामने आई खबरों पर मेकर्स ने पूरी तरह विराम लगा दिया है. उनका कहना है कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह अटकलों पर आधारित हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. मेकर्स ने साफ किया कि उनका पूरा फोकस एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने पर है, न कि ऐसी अपुष्ट खबरों पर जवाब देने पर.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान नहीं, यह एक्टर था ‘डर’ के लिए पहली पसंद, सालों बाद एक्टर का खुलासा, सनी देओल के कारण यश चोपड़ा ने बदला मन

अब जब फिल्म अपने सबसे बड़े एक्शन शेड्यूल में प्रवेश करने जा रही है, तो सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. यह फिल्म 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button