खबर

क्या आपको पता है चीन में क्या है जमीन की कीमत? न कट्ठा, न बीघा, वहां प्रॉपर्टी का गणित ही अलग है | China land ownership mystery Why you can’t buy property there Chinese property buying rule video viral



China land ownership rules: ज्यादातर लोग जिंदगी भर की कमाई इसलिए जोड़ते हैं, ताकि एक दिन अपना खुद का प्लॉट ले सकें, लेकिन चीन में अगर आप करोड़ों रुपये खर्च करके घर खरीद भी लें, तो भी आप उस जमीन के मालिक नहीं कहलाएंगे. वहां का कानून जमीन को किसी व्यक्ति की संपत्ति नहीं मानता, बल्कि इसे सरकारी खजाने का हिस्सा बताया जाता है. रील की तरह चमकने वाले वहां के शहर, असल में एक लीज पर टिके हुए हैं.

ये भी पढ़ें:-नाम इतना बड़ा कि सर्टिफिकेट भी छोटा पड़ जाए! मिलिए दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले इंसान से, दिलचस्प है वजह

जमीन नहीं, सिर्फ इस्तेमाल का हक (property rights in China)

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का सीधा नियम है कि, सारी जमीन राष्ट्र की है. वहां कोई व्यक्ति या कंपनी ‘जमीन का मालिक’ नहीं बन सकती. अगर आप वहां प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो आप दरअसल सरकार से एक लंबा ‘लीज एग्रीमेंट’ साइन कर रहे होते हैं.

क्या है 70 साल का खेल? (The 70 year lease reality)

वहां जमीन की बिक्री कट्ठा या बीघा में नहीं होती, बल्कि ‘समय’ में होती है. रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए आमतौर पर 70 साल की लीज दी जाती है. इसका मतलब है कि आप सिर्फ सात दशक तक वहां रह सकते हैं. इसके बाद क्या? सरकार तय करेगी कि लीज रिन्यू होगी या फिर आपसे घर वापस ले लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड तो बाद में आए, भारत में 1600 साल पहले ही बन चुके थे ऐसे शानदार स्टूडेंट हॉस्टल!

क्यों अलग है वहां का सिस्टम? (Why this system is unique)

बीजिंग या शंघाई में जो फ्लैट्स आप देखते हैं, उनकी आसमान छूती कीमतें जमीन की नहीं, बल्कि उस पर बने ढांचे और लोकेशन के ‘उपयोग अधिकार’ की होती हैं. वहां का शहरी विकास तो तेज है, लेकिन एक आम नागरिक के मन में हमेशा अपनी संपत्ति को लेकर एक अनिश्चितता बनी रहती है. चीन का ये सिस्टम भारत के बिल्कुल उलट है. जहां हमारे यहां जमीन पर मालिकाना हक गर्व की बात है, वहीं चीन में आप केवल एक किराएदार की तरह रहते हैं.

ये भी पढ़ें:-‘गुमशुदा’ गौरैया का मिल गया पता…इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button