मनोरंजन

‘कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता चल रही है…’ ‘370 रुपये बिरयानी’ कॉन्ट्रोवर्सी पर फूटा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गुस्सा, बोले- इन्हें कोई रोकने वाला नहीं


मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा इन दिनों ‘370 रुपये बिरयानी’ कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इस मामले में प्रणित और हिमांशु के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रणित और हिमांशु पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. अब  ‘370 रुपये बिरयानी’ कॉन्ट्रोवर्सी पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने रिएक्ट किया है. 

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा?
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस पूरे मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने कहा, ‘कॉमेडी के नाम पर गलत-गलत बातें चल रही हैं आजकल. अभी एक लड़के ने खुलेआम बोल दिया कि मैंने 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है तो मैं उसकी वसूली करूंगा. जब ऐसी फूहड़ कॉमेडी हमारे समाज में परोसी जाएगी, तो हमारे देश के नौजवानों पर इसका क्या असर पड़ेगा? युवा सोचने लगेंगे कि 370 रुपये की बिरयानी खिलाकर किसी लड़की से उस पैसे को कैसे वसूला जाए.’

‘वो लड़का उस लड़की के साथ रेप करना चाहता था’
उन्होंने आगे कहा, ‘वो लड़का 370 रुपये वसूलने के बहाने उस लड़की के साथ रेप करना चाहता है. उसके चरित्र के साथ खेलना चाहता है. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस तरह की घटिया मानसिकता हमारे देश और समाज के लिए सही है? बिल्कुल नहीं, लेकिन दुख की बात ये है कि कॉमेडी के नाम पर चल रही इस फूहड़ता को रोकने वाला कोई नहीं है.’

ये भी पढ़ें:- Raha Kapoor: ‘वो स्टेज के लिए ही बनी है…’, बहुत फिल्मी है आलिया भट्ट की बेटी राहा, ‘अल्फा’ एक्ट्रेस बोलीं- उसे डांस करना पसंद है

मीडिया पर भी भड़के अनिरुद्धाचार्य
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस मामले में मीडिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘जब हम संत लोग कहते हैं कि लिव-इन में रहना गलत है, समाज को सुधारने के लिए मर्यादा में रहना चाहिए तो भारत की मीडिया हमसे ही सवाल पूछती है और हम लोगों को ही गलत ठहराती है. वो खुलेआम 370 रुपये वसूलने की बात कर रहे है, उसके लिए मीडिया से कुछ नहीं बोला जाएगा. संत देश के शुभचिंतक हैं. हम गालियां खाने के बाद भी धर्म की सेवा कर रहे हैं.’ 

क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, प्रणित मोरे के क्राउड-वर्क शो की एक ‘370 रुपये बिरयानी’ वाली क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़का हिमांशु जांगड़ा अपनी डेट के बारे में बताता हुआ नजर आया. हालांकि, इस दौरान लड़के ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सोशल मीडिया पर उसकी जमकर फजीहत हो रही है और प्रणित मोरे भी लोगों के निशाने पर हैं. बता दें कि इस मामले में प्रणित और हिमांशु पहले ही माफी मांग चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- Who is Pranit More: प्रणित मोरे कौन हैं? सलमान खान से खा चुके हैं डांट, ‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद को लेकर हो रही आलोचना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button