खबर

करीना कपूर ने तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर पहली बार दिया रिएक्शन, फोटो शेयर कर लिखा- हट ना बे | Kareena Kapoor Reacts To Third Pregnancy rumors First Time Shares Photo And wrote- Hatt Na Be


नई दिल्ली:

करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं? हाल ही में यह सवाल सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिला था. दरअसल, इसकी वजह उनका एक वीडियो था, जो उनके घर के बाहर का था. वहीं इंटरनेट पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलें तेज हो गईं और वह इसके कारण सुर्खियों में आ गईं. हालांकि उन्होंने चुप्पी बनाए रखी. जबकि उनकी टीम ने इन खबरों को अफवाह बताया. वहीं करीना की ननद ने भी रिएक्शन दिया. लेकिन खुद बेबो ने शनिवार को इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की इन अफवाहों पर मजेदार रिएक्शन शेयर किया, जिसे पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. 

करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाया विराम

Latest and Breaking News on NDTV

करीना ने स्टोरीज सेक्शन में एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जिसमें एक आदमी अपने फूले हुए पेट के साथ पोज देता नजर आ रहा है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हट ना बे’. करीना ने अपने अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी भी जोड़े. उन्होंने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ भी जोड़ा, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनका निकला हुआ पेट खाने के प्रति उनके प्रेम का ही परिणाम है. 

ये भी पढ़ें- मोहसिन खान ने की सगाई, चेहरा दिखाते हुए डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर की मंगेतर, जानें कौन हैं लेडी लव

करीना की ननद ने कही थी ये बात

करीना से पहले उनकी ननद और सैफ की बहन सबा पटौदी ने अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया था कि विवादित तस्वीर, जिसमें बेबो को फूले हुए पेट के साथ देखा जा सकता है, एक खराब कैमरा एंगल का परिणाम थी. जबकि इससे पहले एक्ट्रेस की टीम ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगाया था. 

छुट्टियों पर थीं करीना कपूर खान

बता दें कि न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाते समय करीना कपूर के पति सैफ अली खान के साथ उनके तीसरे बच्चे की उम्मीद की अटकलें भी सामने आई थीं. उस समय करीना कपूर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी को गलत समझा गया था. हालांकि, ‘के3जी’ अभिनेत्री ने बाद में इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा था कि यह सब बस पिज्जा और वाइन का खेल था. वहीं, अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अगली बार मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी, जिसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई देंगी. 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार से अनबन पर हेमा मालिनी का आया रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता कि दुख कभी पूरी तरह खत्म होता है

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button