खबर

कनाडा में ह‍िमांशी खुराना की हत्‍या का आरोपी अब्दुल ग‍िरफ्तार, 8 महीने से था फरार; फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप | toronto man arrested in Himanshi Khurana murder in Canada



कनाडा के टोरंटो में दिसंबर 2025 में हुई 30 साल की हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. करीब आठ महीने से फरार चल रहे हत्या के आरोपी अब्दुल गफूरी (32) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. टोरंटो पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को अब्दुल गफूरी को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने उसे पकड़ने और कनाडा वापस लाने के लिए अपनी Fugitive Squad और Homicide and Missing Persons Unit के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों के साथ समन्वय किया. अब इस गिरफ्तारी के साथ करीब आठ महीने से चल रही उस जांच में एक बड़ा मोड़ आया है, जिसमें 30 साल की हिमांशी खुराना की टोरंटो में हत्या कर दी गई थी. 

मामला 19 दिसंबर 2025 की रात का है. टोरंटो पुलिस को रात करीब 10 बजकर 41 मिनट पर स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से एक महिला के लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की. जांच के दौरान अगले दिन यानी 20 दिसंबर की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को इसी इलाके में एक घर के अंदर एक महिला का शव मिला.

एक-दूसरे को अच्‍छी तरह जानते थे दोनों

पुलिस ने महिला की पहचान 30 साल की हिमांशी खुराना के तौर पर की. जांच के बाद पुलिस ने उसकी मौत को सामान्य मौत या हादसा नहीं माना, बल्कि इसे हत्याकांड यानी होमीसाइड घोषित किया. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने अब्दुल गफूरी को हत्या का आरोपी बनाया. पुलिस के मुताबिक, हिमांशी और अब्दुल एक-दूसरे को जानते थे. बाद में पुलिस की तरफ से इसे intimate partner relationship  के तौर पर भी बताया गया था.  

पूरे कनाडा में हो रही थी तलाशी

पुलिस ने अब्दुल गफूरी के खिलाफ कनाडा-वाइड वारंट जारी किया था. यानी उसे सिर्फ टोरंटो ही नहीं, बल्कि पूरे कनाडा में तलाश किया जा रहा था. उस समय पुलिस ने उसकी तस्वीर भी जारी की थी और लोगों से उसके बारे में जानकारी देने की अपील की थी.

आठ महीने बाद ग‍िरफ्तार हुआ अब्‍दुल

हिमांशी की हत्या के बाद अब्दुल गफूरी पुलिस की पकड़ से बाहर था. कई महीनों तक उसकी तलाश जारी रही. मामला सिर्फ टोरंटो पुलिस तक सीमित नहीं रहा. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की Fugitive Squad और Homicide and Missing Persons Unit ने दूसरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठनों के साथ भी संपर्क और समन्वय किया. आखिरकार अगस्त 2026 में पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हुई और उसे कनाडा वापस लाया गया. 7 अगस्त को उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई. अब्दुल गफूरी पर अब आधिकारिक तौर पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप है. 

पुलिस के मुताबिक, उसे 8 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे Toronto Regional Bail Centre में पेश किया जाना था. यह अदालत की प्रक्रिया का हिस्सा है और आरोपी पर लगाया गया आरोप अभी न्यायिक प्रक्रिया के तहत है. यानी अब्दुल गफूरी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अदालत में आरोप साबित होना बाकी है.

चर्चा में रहा था ह‍िमांशी की हत्‍या का मामला

बता दें क‍ि हिमांशी खुराना 30 साल की थीं और टोरंटो में रहती थीं. पुलिस ने उनकी पहचान सार्वजनिक की थी. उनकी मौत को 2025 में टोरंटो का 40वां homicide बताया गया था. इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा, क्योंकि हिमांशी भारतीय मूल की महिला थीं और उनकी हत्या के बाद उनके करीबी व्यक्ति को ही पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया था. 
 

यह भी पढ़ें- कनाडा में भारतीय मूल की महिला नवनीत कौर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button