

Pumpkin Flower Pakora : कद्दू से हम में से अधिकतर लोग सब्जी बनाते हैं. लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि कद्दू के फूलों से भी स्वादिष्ट औ कुरकुरी पकौड़ियां बनाई जा सकती हैं. बिहार के कई जिलों में इस रेसिपी को सालों से बनाई जा रही है और अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों भी लोकप्रिय हो रही है. इसकी पकौड़ी की खास बात ये है कि कद्दू के फूलों की पकौड़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और पौष्टिक भी मानी जाती है. यहां जानते हैं रेसिपी
कद्दू के फूलों की पकौड़ी कैसे बनाएं?
बनाने के लिए सामग्री
- ताजे कद्दू के फूल – 10 से 12
- बेसन – 1 कप
- चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
- अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- तलने के लिए तेल
ऐसे बनाएं कुरकुरी पकौड़ी
सबसे पहले कद्दू के फूलों को अच्छी तरह धो लें और फिर सभी फूलों से पानी को अच्छे से सुखा लें. अब एक बाउल लें, इसमें बेसन, चावल का आटा, नमक, मिर्च, हल्दी और अजवाइन मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
फिर कढ़ाही में तेल गर्म करें. हर फूल को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें. जब पकौड़ियां कुरकुरी हो जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल लें.
चाय के साथ आएगा दोगुना मजा
कद्दू के फूलों की पकौड़ी को हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ परोस सकते हैं. ये हर मौसम में इवनिंग स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं. फिर देर किस बात की, झट से अपने घर में एक बार जरूर इस स्वादिष्ट स्नैक्स को बना लीजिए.
बच्चों के लिए भी है अच्छा ऑप्शन
कई बच्चे हरी सब्जियों से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन जब इन्हीं फूलों को कुरकुरी पकौड़ी का रूप दिया जाता है तो वे बिना नखरे के खा लेते हैं. यही वजह है कि यह रेसिपी स्वाद और पोषण दोनों का अच्छा मेल मानी जाती है.
ये भी पढ़ें – प्याज के पकौड़ों को दें नया ट्विस्ट, इस सीक्रेट मसाले से कई गुना बढ़ेगा स्वाद




