खबर

ऑस्ट्रेलिया से भारत आएगा यूरेनियम, PM मोदी ने कहा- न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में बड़ी डील | India Australia Nuclear Energy Deal PM Modi Melbourne Uranium Supply in India



ऑस्ट्रेलिया के दौरे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के संबंध और समझौतों को लेकर कई अहम बातें की है. गुरुवार को मेलबर्न में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए न्यूक्लियर एनर्जी डील की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ी डील हुई है. ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम सप्लाई का रास्ता खुला है. यह भारत की न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में एक बड़ी बात है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बीच गहरा विश्वास है. पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंध की क्रिकेट से भी तुलना की. उन्होंने क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट (टी-20, वनडे और टेस्ट) से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध के बारे में बताया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में आज हमने एक अहम समझौता किया है. इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की सप्लाई का रास्ता खुलेगा और हमारे क्लीन एनर्जी के लक्ष्यों को नई ताकत मिलेगी.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने यूरेनियम डील पर क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा, ‘आज हम पुष्टि कर सकते हैं कि 2015 के ऑस्ट्रेलिया-भारत परमाणु सहयोग समझौते के तहत शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम निर्यात करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए गए हैं. यह व्यवस्था भारत को यूरेनियम निर्यात करने में मदद करती है, जिससे गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली क्षमता का हिस्सा बढ़ाने में सहायता मिलती है और ऑस्ट्रेलियाई संसाधन क्षेत्र के लिए एक अतिरिक्त बाज़ार उपलब्ध होता है…”

पीएम मोदी ने कहा, “मेलबर्न में मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के शानदार स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बानीज़ का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. उनकी व्यक्तिगत कोशिशों और प्रतिबद्धता ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊंचाई और व्यापकता दी है. उन्होंने कहा भारत और ऑस्ट्रेलिया दो जीवंत लोकतंत्र, दो बहु-सांस्कृतिक समाज और दो महत्वपूर्ण समुद्री शक्तियाँ हैं. ये समानताएँ और हमारा साझा दृष्टिकोण हमें गहरे आपसी विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं…”

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे में कई अहम समझौते, डिफेंस, रेयर अर्थ, गैस क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button