खबर

उन्नाव में साधु की हत्या का आरोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर, मंदिर निर्माण को लेकर किया था मर्डर | Sadhu Murder Accused killed in Encounter with Unnao Police



Unnao Police Encounter: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में साधु की हत्या के मुख्य आरोपी इसराइल उर्फ इजराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है.

एसपी के अनुसार, 15 जून की तड़के करीब 3 बजकर 40 मिनट पर बांगरमऊ थाना पुलिस और एसओजी टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा मिलनदास हत्याकांड का वांछित आरोपी और एक लाख का इनामी बदमाश इसराइल उर्फ इजराइल आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर स्थित ताजपुर अंडरपास के पास मौजूद है.

सरेंडर करने के बजाय शुरू की फायरिंग

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और उससे आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो उसे गोली लग गई और  गंभीर रूप से घायल हो गया. जब सीएचसी बांगरमऊ लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू, एक 315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं.

एसओजी के हाथ में लगी गोली

पुलिस ने बताया कि एक गोली उप निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एसओजी के आरक्षी विकास भदौरिया के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई जुटी हुई है.

दिनदहाड़े चाकू गोदकर हुई थी हत्या

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला में साधु मिलनदास अपने घर के पास ही अपनी जमीन पर मंदिर का निर्माण करवा रहे थे. वहीं, पास में रहने वाले इजरायल, यामीन और शफी समेत कुछ लोगों को वहां भजन-कीर्तन होने पर आपत्ति थी और इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साधु को 9 जून को एक जगह पर बुलाकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी. इस मामले में तीन आरोपी पहले ही हिरासत में ले लिए थे, जबकि इसरायल फरार चल रहा था.

ये भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार के उड़े परखच्चे  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button