खबर

उत्तराखंड में ब्रेक फेल होते ही पलटी यात्रियों से भरी बस, दो लोगों के मौत की आशंका | Uttarakhand Passenger-packed bus overturns after brake failure two feared dead 



उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित ढालवाला इलाके में शुक्रवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया. नीलकंठ महादेव के दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं.

ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा

ढालवाला चौकी पुलिस के अनुसार बस संख्या RJ18PB1409 के चालक ने बताया कि ढालवाला के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए. इसके बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क पर पलट गई. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

बस की चपेट में आए स्कूटी सवार

हादसे के दौरान सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गए. पुलिस ने मौके पर दोनों की मौत की आशंका जताई है. हालांकि उनकी पहचान और आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है.

4 से 5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मौके पर पहुंचीं राहत और बचाव टीम

घटना की सूचना मिलते ही थाना मुनि की रेती पुलिस, ढालवाला चौकी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दुर्घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. पुलिस घायलों की जानकारी जुटाने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. प्रशासन ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. बस के तकनीकी हालात और ब्रेक फेल होने की वजह की भी पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें- राजगढ़ सड़क हादसे में बेंगलुरु के पुलिस अफसर समेत चार की मौत, 12 लोग घायल; लखनऊ से इंदौर जा रही थी बस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button