खबर

इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 जारी, इस लिंक पर जाकर करें मेरिट लिस्ट चेक | Indian Army Agniveer Result 2026 Out Merit List how to check



इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने 1 जून से 16 जून 2026 के बीच हुई कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) परीक्षा दी थी वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफ़िस (ARO)-वाइज मेरिट लिस्ट जारी की गई है. जिन उम्मीदवारों के नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए क्वालिफ़ाई कर गए हैं. बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत कई राज्यों के AROs के लिए नतीजे जारी कर दिए गए हैं.

कैसे करें रिजल्ट चेक

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिज़ल्ट चेक करने के लिए इंडियन आर्मी की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026’ लिखा दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
  • संबंधित आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) या क्षेत्र को चुनें.
  • मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें.
  • Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम डालें.
  • अगर लिस्ट में रोल नंबर है तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफ़ाई कर चुके हैं.

लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण से गुजरना होगा, जो कि इस प्रकार हैं-

  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में 1.6 km की दौड़ लगानी होगी. साथ ही 9-फ़ीट का गड्ढा पार करना और जिग-जैंग बैलेंस टेस्ट भी इसमें शामिल हैं. जो उम्मीदवार PFT पास कर लेंगे, उन्हें फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट से गुजरना होगा. इस दौरान तय मानकों के अनुसार लंबाई, छाती और वजन की जांच की जाएगी.

इस भर्ती के जरिए जिन पदों को भरा जाना है, उनकी जानकारी इस प्रकार है

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • टेक्निकल
  • ट्रेड्समैन
  • क्लर्क
  • महिला मिलिट्री पुलिस
  • सिपाही फार्मा
  • सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button