खबर

आप जानते हैं मेरा चाय से रिश्ता क्या है…बिजनौर की महिलाओं के टी ब्रांड की PM मोदी ने की तारीफ | pm modi mentioned herbal tea from lakhiwala village in bijnor district during mann ki baat



उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित लखीवाला गांव की महिलाएं विशेष हर्बल टी तैयार करती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड में इसका जिक्र किया है. इसे ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’कहा जाता है. पीएम मोदी ने ग्रामीण महिलाओं के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारत में चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं बल्कि एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लखीवाला गांव के एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तरफ से तैयार की गई यह हर्बल टी अपने अनोखे स्वाद और औषधीय गुणों के कारण लोगों के बीच तेजी से अपनी खास पहचान बना चुकी है.

एक लाख रुपए से शुरू हुआ था प्रयास

पीएम मोदी ने कहा ‘आप भली-भांति जानते हैं कि मेरा चाय से रिश्ता क्या है. मैं आज जिस चाय की बात कर रहा हूं, उसने सिर्फ स्वाद नहीं दिया बल्कि हमारी बहनों के बिजनौर के लखीवाला एक गांव की बहनों ने विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी तैयार की है. इसमें लेमन ग्रास, सौंफ जैसी कई चीजों का इस्तेमाल किया है. इसे प्रयागराज के महाकुंभ और भारत मंडपम के फूड फेस्टिवल में इसे खूब सराहना मिली थी. यह प्रयास सिर्फ एक लाख रुपये से शुरू हुआ था और आज बड़े-बड़े संस्थानों तक यह पहुंच चुका है. पीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार के कृत्रिम रसायनों से मुक्त होने के कारण यह मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाने में बेहद असरदार साबित हुई है.’

विदेशों में हो रही चाय डिमांड

लखीवाला गांव की महिलाओं की तरफ से तैयार की जा रही इस हर्बल टी की डिमांड अब विदेशों में भी हो रही है. गांव की कुछ महिलाओं ने केवल 1 लाख के शुरुआती लोन के साथ इस लघु उद्योग की शुरुआत की थी. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आज इस उत्पाद ने बड़ा रूप ले लिया है. प्रयागराज के महाकुंभ और दिल्ली के इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में अपार लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब इस स्वदेशी चाय की मांग विदेशों में भी होने लगी है. अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों के लोग इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि इन ग्रामीण महिलाओं ने जमीनी हकीकत में बदल दिया है. इस हर्बल टी के सफल बिजनेस मॉडल ने गांव की साधारण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर ‘लखपति दीदी’ बनाने का काम किया है. पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिलने के बाद, इस ग्रामीण ब्रांड को अब देश और दुनिया के बाजारों में एक नई उड़ान मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः मन की बात में PM मोदी बोले- देश कारगिल के योद्धाओं का हमेशा ऋणी रहेगा






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button