

बेनेजुएला में आए खतरनाक भूकंप के बाद अब पाकिस्तान की धरती भी कांप उठी है. पाकिस्तान में 5.4 की तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र डेरा गाजी खान के पास और जमीन से 75 किलोमीटर नीचे था. पाकिस्तान के समयानुसर भूकंप सुबह 8:53 पर आया. अब तक इसमें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.इससे पहले शुक्रवार को बलूचिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र कोहलू से 60 किमी. उत्तर-पूर्व में 17 किमी. की गहराई था. इसके झटके झोब, बरखान और राखनी इलाकों में महसूस किए गए थे. ये भूकंप शाम 4:48 बजे आया था.
EQ of M: 5.5, On: 27/06/2026 08:36:23 IST, Lat: 30.271 N, Long: 69.733 E, Depth: 40 Km, Location: Pakistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/HeFDYexexW— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 27, 2026
वेनेजुएला के बाद कांपी पाकिस्तान की धरती
बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पहले ही भूकंप की भारी कीमत चुका रहा है. अब तक वहां 20 लोगों की मौत और तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. वहीं हजारों लोग अब तक लापता हैं. विनाशकारी भूकंप से लोगों की जिंदगी तबाह हो चुकी है. बता दें कि गुरुवार को वेजेनुएला में 7.2 और 7.5 की तीव्रता के दो भूकंप ने शहरों को मलबों में तब्दील कर दिया था. शनिवार फिर से वहां भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप से धरती कांप उठी है.
5.4 तीव्रता वाला भूकंप कितना खतरनाक?
पाकिस्तान में शनिवार को आए भूकंप से डेरा हाजी खान इलाके की धरती कांप उठी. बता दें कि रिक्टर स्केल पर 5.0 से 5.9 तीव्रता वाले भूकंप को गंभीर माना जाता है. मतलब यह कि इन झटकों से नुकसान भी हो सकता है. बता दें कि 3.0 से 3.9 की तीव्रता वाला भूकंप छोटा, 4.0 से 4.9 तीव्रता वाला भूकंप हल्का, 5.0 से 5.9 तीव्रता वाला भूकंप गंभीर, 6.0 से 6.9 तीव्रता वाला भूकंप जबरदस्त, 7.0 से 7.9 तीव्रता वाला बहुत जबरदस्त और 8.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को बहुत तेज माना जाता है.
ये भी पढ़ें-920 लोगों की मौत, हजारों लापता… वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप के बाद फिर डोली धरती, दहशत में जीवन





