खबर

अमरावती में अपराधियों का आतंक; एक दिन में दो खौफनाक हमले, दिनदहाड़े हत्या और युवक का काटा हाथ | Amravati Shocked Daylight Murder and Brutal Hand Severing Attack Crime News



अमरावती:

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक ही दिन में हुई दो हिंसक वारदातों ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहली घटना में 25 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसका हाथ कलाई से काट दिए जाने का मामला सामने आया है. दोनों घटनाओं के बाद शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस पर अपराध नियंत्रण को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मृतक की पहचान अमरावती के ताज नगर निवासी अफीक शेख अकील शेख (25) के रूप में हुई है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है.

प्रशांत नगर इलाके में दिनदहाड़े हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती के बेलोकर अस्पताल के पास स्थित प्रशांत नगर गार्डन क्षेत्र में चार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया. हमले में अफीक शेख अकील शेख की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामूली विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे किसी मामूली विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और हत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

दूसरी वारदात के बाद कटा हुआ हाथ व्यस्त सड़क पर पड़ा मिला

शहर में इसी दौरान एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई. आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया और उसका हाथ कलाई के पास से काट दिया. घटना के बाद कटा हुआ हाथ व्यस्त सड़क पर पड़ा मिला, जिसे देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई. यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया.

आरोपियों की पहचान हुई, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार दूसरी घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है. संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

भारी पुलिस बल तैनात

दोनों गंभीर घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : कोमा में पिता, गर्भवती पत्नी… पुलिस के सामने 40 मिनट तक तड़पते-तड़पते मरने वाले युवक की कहानी

यह भी पढ़ें : 25 साल पुराने मर्डर केस में 12 को उम्रकैद, फैसले के बाद मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में मारपीट; मचा हंगामा

यह भी पढ़ें : 91 गवाह, CCTV, मोबाइल लोकेशन और FSL रिपोर्ट; ताहिर हुसैन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कैसे बनाया मजबूत केस

यह भी पढ़ें : हत्या कर खून से लगाया तिलक; शव को डंडे से पीटा, वैशाली में डबल मर्डर के बाद फुल एनकाउंटर की मांग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button