खबर

ममता कुलकर्णी के यंग डेज की 7 फोटो, 5वीं देख बोलेंगे- इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस पूरी दुनिया में नहीं | mamta kulkarni ki jawani ki photo on fifth photo fans say no actress born this beautiful in this entire world


बॉलीवुड में 90 का दशक एक यादगार दौर था. इस दशक में एक से बढ़ एक फिल्में आईं, जो आज भी यादगार हैं. साथ ही इस दौर में कलाकार भी हमारे दिलों के बेहद करीब हैं. आज हम उस दौर की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक की बात कर रहे हैं. 90 के दशक में इन्हें ग्लैमर की परिभाषा कहा जाता था. मासूम चेहरा और बड़ी-बड़ी आंखों वाली ये एक्ट्रेस आज भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन इनकी फिल्में और गाने फैंस को आज भी पसंद आते हैं. इस एक्ट्रेस का नाता विवादों से भी रहा. कभी अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ा तो कभी ये साध्वी बन गईं.

अब तो आप समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की. ममता कुलकर्णी का जन्म एक मराठी भाषी परिवार में हुआ था और वह अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में यारी रोड पर अपनी दो बहनों के साथ रहती थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

मराठी लहजे और अच्छी अंग्रेजी न बोल पाने के बावजूद, उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली. उन्होंने 1992 में ‘तिरंगा’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

Latest and Breaking News on NDTV

उसके बाद ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में काम किया. उनका सफर 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ तक जारी रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘आशिक आवारा’ में उनके रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर और लक्स की तरफ से ‘न्यू फेस’ अवॉर्ड मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

ज्यादातर फिल्मों में उन्हें ग्लैमरस रोल्स में देखा गया. उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘चाइनागेट’ में अपनी इस इमेज को बदलने की कोशिश की, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

1993 में ममता ने ‘स्टारडस्ट’ मैगजीन के सितंबर अंक में टॉपलेस होकर विवाद खड़ा कर दिया था, हालांकि उन्होंने अपने हाथों से अपनी चेस्ट को ढका हुआ था. इससे कई रूढ़िवादी समूह नाराज हो गए, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया. बाद में साल 2000 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया.

Latest and Breaking News on NDTV

1997 में बिहार के एक विधायक के बुलावे पर एक स्टेज शो में शामिल होने पर वह फिर विवादों में घिर गईं. बाद में उस विधायक को एक घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. ममता ने इस घोटाले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

ममता का नाम दाऊद के कथित सहयोगी और ड्रग तस्कर ‘विक्की गोस्वामी’ के साथ भी जुड़ा था. 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान जब ममता साधवी के रूप में पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया. हालांकि कुछ समय पहले उन्हें फिर से नॉर्मल लाइफ जीते हुए देखा गया.

यह भी पढ़ें: हर शादीशुदा महिला की लिस्ट में शामिल है 14 साल पुराना ये गाना, मराठी लोकगीत से मिली पहचान, श्रीदेवी के कमबैक ने बनाया सुपरहिट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button