खबर

बारिश में गोभी खाने से पहले देखें ये वीडियो! रणवीर बरार ने बताया कीड़े निकालने का सबसे आसान तरीका | Phool Gobhi Se Kide Kaise Nikale Chef Ranveer Brar Ne Btaya



बारिश का मौसम आते ही चाय के साथ कुरकुरे पकोड़े, मसालेदार गोभी और गर्मागर्म स्नैक्स खाने का मन करने लगता है. यही वजह है कि इन दिनों कई घरों में फूलगोभी की डिमांड बढ़ जाती है. बाजार में ताजी और सफेद दिखने वाली गोभी देखकर लोग अक्सर उसे खरीद तो लेते हैं, लेकिन एक जरूरी बात पर ध्यान नहीं देते. दरअसल, मानसून के दौरान नमी बढ़ने से कई सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े, अंडे और लार्वा छिपने का खतरा बढ़ जाता है. फूलगोभी भी ऐसी ही सब्जियों में शामिल है, जिसकी घनी परतों के बीच कई बार ऐसी गंदगी छिपी रह जाती है जो ऊपर से देखने पर नजर नहीं आती.

कई बार यह सोचकर निश्चिंत हो जाते हैं कि बहते पानी में गोभी धो लेने से वह पूरी तरह साफ हो गई होगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है. अब आप सोच रहे होंगे फिर कैसे साफ करें? शेफ रणवीर बरार अपने सोशल मीडिया हैंडल एक ऐसी आसान ट्रिक शेयर की है, जो फूलगोभी को अच्छे से साफ कर देगी.

यहां देखिए वीडियो…

क्या है शेफ रणवीर की ये आसान ट्रिक?

रणवीर बरार के अनुसार, फूलगोभी को सीधे कड़ाही में डालने या पकाने की बजाय पहले उसे नमक मिले पानी में कुछ समय के लिए भिगोना चाहिए. यह साधारण सा कदम गोभी के अंदर छिपी गंदगी और छोटे कीड़ों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. उनका कहना है कि यह तरीका न सिर्फ प्रभावी है, बल्कि घर पर बेहद आसानी से अपनाया भी जा सकता है.

फूलगोभी को साफ कैसे करें?

  1. सबसे पहले फूलगोभी को बड़े टुकड़ों की बजाय छोटे-छोटे फूलों में अलग कर लें.
  2. इसके बाद एक गहरे बर्तन में इतना पानी भरें कि गोभी पूरी तरह उसमें डूब सके.
  3. अब पानी में थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. कटे हुए गोभी के फूलों को इस नमकीन पानी में 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें.
  5. थोड़ी देर बाद गोभी को उसी पानी में हल्के हाथ से हिलाएं, ताकि सारी गंदगी बाहर निकल आए.
  6. इसके बाद गोभी को निकालकर साफ पानी से दोबारा अच्छी तरह धो लें. 
  7. इस प्रक्रिया से कई बार वे छोटे कीड़े और गंदगी भी निकल जाती हैं. 

इस तरीके से और किस सब्जी को धोया जा सकता है?

शेफ रणवीर के मुताबिक, यह ट्रिक से सिर्फ फूलगोभी ही नहीं, बल्कि ब्रोकली और पत्तागोभी जैसी सब्जियों को भी आसानी से साफ किया जा सकता है. शेफ का मानना है कि नमक वाले पानी से कीड़ों को बाहर निकालना आसान हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: लौकी देखकर मुंह बनाते हैं बच्चे? 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी डोसा, प्लेट हो जाएगी साफ







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button