खबर

अमेरिकी ड्रोन ने तबाह कर दिया ईरानी सबमरीन, US सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो | Us Central Command Uses Sea Drones To Destroy Iranian Submarine At Bandar Abbas Naval Base



अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर समुद्री ड्रोन के सहारे एक सबमरीन पर हमला किया है. अमेरिकी सेना ने इस हमले के लिए पानी के ऊपर चलने वाले मानवरहित समुद्री ड्रोनों का इस्तेमाल किया है. 

अमेरिकी ड्रोनों ने बंदर अब्बास नेवल बेस पनडुब्बी और जहाजों के मेंटेनेंस फैसिलिटी को पूरी तरह तबाह कर दिया. CENTCOM ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है.

ऐसा माना जा रहा है कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी पनडुब्बी को एक मानवरहित समुद्री ड्रोन के जरिए मार गिराया गया हो.

तीन ‘कोर्सेर’ ड्रोनों ने मचाई तबाही

अमेरिकी सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए ‘कोर्सेर’ मॉडल के तीन वन-वे अटैक अनक्रूड सरफेस वेसल्स का इस्तेमाल किया गया था. ये समुद्री ड्रोन सीधे ईरानी नौसेना के सबसे सुरक्षित ठिकाने बंदर अब्बास नेवल बेस में दाखिल हुए और तय ठिकानों से जा टकराए.

कहा जा रहा है कि इस हमले में ईरान की ‘गदीर क्लास’ पनडुब्बी को तबाह कर दिया गया. ये पनडुब्बी उथले पानी में छिपकर हमला करने में माहिर मानी जाती है.

कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रहा था ईरान

अमेरिकी सेना के मुताबिक, “बीती रात किए गए इन हमलों के बाद, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी रखने की ईरान की क्षमता काफी हद तक कमजोर हो गई है. यह कार्रवाई ईरान के हौसलों को पस्त करने के लिए जरूरी थी.”

यह भी पढ़ें: ईरान ने नहीं उल्टा अमेरिका ने ही Hormuz में लगा दिया 20% का टोल! Trump बोले- हम ही होर्मुज के गार्जियन







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button