खबर

दिल्ली में बर्थडे पर बीच सड़क पत्नी का कत्ल कर भागा पुलिस वाला, रास्ते में ऐसा क्या हो गया? | Delhi Police Constable Shoots Wife in vinod nagar latest news

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में अपने आवास पर कथित तौर पर अपनी पत्नी की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. कांस्टेबल वाहन चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) में तैनात था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की वजह बनी परिस्थितियों की जांच की जा रही है. आरोपी कांस्टेबल की पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई है. उसने अपनी पत्नी की हत्या बीच सड़क कर दी. घटना के बाद कांस्टेबल फरार हो गया. 

जानकारी के अनुसार, मनीष भाटी सोमवार तड़के पत्नी के साथ पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से स्कूटर पर बैठक जा रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसके कुछ देर बाद भाटी ने स्कूटर रोक दी. इस दौरान भी दोनों के बीच बकझक चलती रही. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर बाद भाटी ने पत्नी पर गोली चला दी और उन्हें सड़क पर छोड़कर भाग गया. 

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक डिलिवरी एक्सक्यूटिव सड़क किनारे घायल पड़ी महिला को देखा.उसने तुरंत उसे पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान 26 साल की प्रियंका के रूप में हुई है. वो एक टीचर थी. आज ही प्रियंका का जन्मदिन भी था. पुलिस इस बारे में केस दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी मनीष भाटी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. 
 
Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button