खबर

JNU में अंडरग्रेजुएट और COP प्रोग्राम के एडमिशन शुरू, जानें कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन | JNU Admissions undergraduate and COP programs at apply 22 july


JNU में अंडरग्रेजुएट  और COP प्रोग्राम के एडमिशन शुरू, जानें कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा.

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने अंडरग्रेजुएट (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं. ये दाखिले CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर किए जाएंगे. इसलिए जिन भी उम्मीदवारों ने CUET UG एग्जाम दिया है, वो समय रहते आवेदन कर दें. 22 जुलाई, 2026 से पहले ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. फॉरेन लैंग्वेजेज में BA (ऑनर्स), आयुर्वेद बायोलॉजी में BSc और कई ‘सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी’ (COP) प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे गए हैं. 

इन प्रोग्राम्स में एडमिशन पूरी तरह से CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा. ये कोर्स यूनिवर्सिटी के ‘स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज’ और ‘स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज’ के जरिए करवाए जाते हैं.

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए इस लिंक पर जाएं- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU)
  • पेज पर महत्वपूर्ण लिंक लिखा हुआ दिखेगा. इसके नीचे ही BA (ऑनर्स), BSc और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी’ (COP) प्रोग्राम के आवेदन का लिंक होगा. 
  • आप जिस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसपर क्लिक कर दें.

टाई-ब्रेकिंग नियम

अगर दो या उससे ज्यादा छात्रों के मेरिट एक जैसी होती है और टाई होता है, तो इस स्थिति में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) 12वीं क्लास के मार्क्स देखती है. जिस छात्र के नंबर 12वीं क्लास में ज्यादा होते हैं. उसे दाखिला मिलता है. वहीं 12वीं के मार्क्स भी एक जैसे होने पर 10वीं क्लास के मार्क्स देखे जाते हैं.

JNU एडमिशन के दौरान मिलने वाला आरक्षण

  • SC: 15%
  • ST: 7.5%
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): 27%
  • EWS: 10%
  • बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD): कम से कम 5%

ये भी पढ़ें- DU में UG एडमिशन के लिए रिकॉर्ड आवेदन, 2.73 लाख से ज्यादा पंजीकरण, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button